लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में नेताओं के बिगड़े बोल, कार्यकर्ताओं को कहने लगे हैं असली मुजाहिदीन 

By सुरेश डुग्गर | Updated: March 27, 2019 06:24 IST

अब नेशनल कांफ्रेंस के नेता अली मुहम्मद सागर के इस बयान के बाद चर्चा का विषय यह है कि आखिर कश्मीर में असली मुजाहिदीन है कौन, वे आतंकी जो मासूमों की हत्याएं कर रहे हैं या फिर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी या नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ता।

Open in App

जम्मू कश्मीर में नेताओं के बिगड़े बोल जारी हैं। पाकिस्तान जिन्दाबाद कहने वाले विवाद की आग अभी ठंडी नहीं हुई थी कि अब नेकां नेता अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को असली मुजाहिदीन कहने लगे हैं। इससे पहले महबूबा मुफ्ती भी पीडीपी कार्यकर्ताओं को असली मुजाहिदीन करार देते हुए लोगों के गुस्से का शिकार हो चुकी है।

अब नेशनल कांफ्रेंस के नेता अली मुहम्मद सागर के इस बयान के बाद चर्चा का विषय यह है कि आखिर कश्मीर में असली मुजाहिदीन है कौन, वे आतंकी जो मासूमों की हत्याएं कर रहे हैं या फिर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी या नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ता।

स्थिति यह है कि इन नेताओं के बिगड़े बोलों के कारण पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को परेशानी भी उठानी पड़ रही है खास कर जम्मू संभाग में जहां इस प्रकार की विचारधारा का हमेशा ही विरोध कियाा जाता रहा है।

दरअसल आज बारामुल्ला में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नेकां के महासचिव और नेकां के वरिष्ठ नेता अली मुहम्मद सागर ने दावा किया कि पीडीपी के कार्यकर्ता नहीं बल्कि उनकी पार्टी का काडर ही असली मुजाहिदीन है। जानकारी के लिए कश्मीर में सक्रिय आतंकियों तथा अफगानिस्तान से आने वाले विदेशी आतंकियों को मुजाहिदीन कहा जाता है।

दरअसल वे पीडीपी की अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती के उस बयान के संदर्भ में टिप्पणी कर रहे थे जिसमें महबूबा ने 17 मार्च को कुपवाड़ा में कहा था कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता असली मुजाहिदीन हैं चाहे उनके हाथों में बंदूक या पत्थर नहीं है।

ऐसे में जबकि अपनी अपनी पार्टी के काडर को असली मुजाहिदीन बताने की जो दौड़ दोनों दलों में लगी है वह उन्हें कश्मीर में तो सहानुभूति की फसल काटने में सहायक होगी पर जम्मू संभाग में उनके इन बयानों की आलोचना जरूर हो रही है।

यह बात अलग है कि जम्मू संभाग की दो लोकसभा सीटों पर दोनों ही दलों ने अपने उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारे हैं, फिर भी नेकां का कांग्रेस के साथ गठबंधन है और राजनीतिक पंडितों के मुताबिक नेकां के नेताओं के यह बिगड़े बोले उसके उम्मीदवारों के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।

याद रहे कल भी नेकां के एक अन्य नेता अकबर लोन ने पाकिस्तान जिन्दाबाद का नारा लगाते हुए कहा था कि कोई उनकी कुछ नहीं बिगाड़ सकता। अकबर लोन विधानसभा में भी पाकिस्तान जिन्दाबाद का नारा लगा चुके हैं और उनके विरूद्ध तब भी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

टॅग्स :नेशनल कॉन्फ्रेंसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील