लाइव न्यूज़ :

सिनेमाघरों में राष्ट्रगान अनिवार्य नहीं: सुप्रीम कोर्ट

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 9, 2018 14:07 IST

सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2016 में दिए गए आदेश को संशोधित कर यह बात कही है।

Open in App

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (नौ जनवरी) को आदेश दिया कि सिनेमाघरों में राष्टगान अनिवार्य नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2016 में दिए गए अपने आदेश को संशोधित करते हुए ये फैसला सुनाया। केंद्र सरकार ने सोमवार (आठ जनवरी) को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में कहा था कि सरकार ने अंतर मंत्रालयी कमेटी बनाई है, जो छह महीने में अपने सुझाव देगी। इसके बाद सरकार तय करेगी कि कोई नोटिफिकेशन या सर्कुलर जारी किया जाए या नहीं। 

केंद्र सरकार ने बीते सोमवार (8 जनवरी) को तर्क देते हुए कहा था कि 30 नवंबर, 2016 के राष्ट्र गान के अनिवार्य करने के आदेश से पहले की स्थिति को बहाल किया जाए। इस मामले में मंगलवार को सुनवाई के दौरान अपना फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सिनेमा घरों में अब राष्ट्रगान अनिवार्य नहीं है।

बता दें कि 23 अक्टूबर, 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कहा था कि सिनेमाघरों और अन्य स्थानों पर राष्ट्रगान बजाना अनिवार्य हो या नहीं, ये वो तय करें। इस संबंध में कोई भी सर्कुलर जारी किया जाए तो सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश से प्रभावित ना हों।

टॅग्स :राष्ट्रगानसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार