लाइव न्यूज़ :

संभाजी भिडे के खिलाफ नासिक नगरनिगम जाएगा कोर्ट, विवादित नेता ने कहा था- मेरे बगीचे के आम खाने से हुए शुक्तिशाली बेटे

By भाषा | Updated: July 14, 2018 17:43 IST

नासिक में एक सभा को संबोधित करते हुए भिडे ने कहा था , ‘‘ आम शक्तिशाली और पोषक होते हैं। मेरे बगीचे से जिन महिलाओं ने आम खाए थे उन्होंने बेटों को जन्म दिया। ’’ 

Open in App

नासिक , 14 जुलाई (भाषा) विवादास्पद हिंदुवादी नेता संभाजी भिडे को ‘‘ आम से बेटे ’’ होने की उनकी विवादित टिप्पणी के लिये कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया है और नासिक नगर निगम अब उनके खिलाफ अदालती कार्यवाही की तैयारी कर रहा है। एक अधिकारी ने आज कहा कि नासिक नगर निगम की एक सलाहकार समिति ने भिडे को गर्भधारण पूर्व और पूर्व - प्रसव नैदानिक तकनीक (लिंग चयन निषेध) अधिनियम (पीसीपीएनडीटी अधिनियम) का अपने बयान के जरिये उल्लंघन का दोषी पाया है। 

भिडे ने पिछले महीने दावा किया था कि उनके बगीचे से आम खाकर कई दंपतियों को बेटे की प्राप्ति हुई। 

नासिक में एक सभा को संबोधित करते हुए भिडे ने कहा था , ‘‘ आम शक्तिशाली और पोषक होते हैं। मेरे बगीचे से जिन महिलाओं ने आम खाए थे उन्होंने बेटों को जन्म दिया। ’’ 

संघ के पूर्व कार्यकर्ता के इस बयान की विभिन्न हलकों में आलोचना हुई थी और अतिरिक्त स्वास्थ्य निदेशक , पुणे ने मामले में शिकायत मिलने के बाद एनएमसी से इस मामले की जांच को कहा था। 

एनएमसी के चिकित्सा अधीक्षक जे जेड कोठारी ने कहा कि इसके बाद एनएमसी के स्वास्थ्य विभाग के तहत काम करने वाली समिति ने मामले की जांच के बाद कल नगर आयुक्त को मामले में रिपोर्ट सौंपी। 

भिडे को समिति ने एक नोटिस भेजकर मामले में अपना पक्ष रखने को कहा था लेकिन वह समिति के समक्ष पेश नहीं हुए। 

कोठारी ने रिपोर्ट का हवाला देते हुऐ कहा कि भिडे को पीसीपीएनडीटी अधिनियम की धारा 22 के उल्लंघन का दोषी पाया गया । 

उन्होंने कहा कि सलाहकार समिति ने अधिनियम के तहत स्थानीय अदालत में भिडे के खिलाफ मामला दर्ज कराने का फैसला किया है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :संभाजी भिडेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए