लाइव न्यूज़ :

परिवार को रद्द करनी पड़ी अपनी बेटी की शादी, कार्ड के वायरल होने के बाद विवाद, जानें क्या है पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: July 13, 2021 07:58 IST

नासिक में एक परिवार की बेटी की शादी मुस्लिम शख्स से होनी थी। दोनों परिवार भी इसके लिए राजी थे। हालांकि कुछ लोगों के विरोध के बाद इस कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के नासिक में एक शादी पर विवाद, परिवार ने रद्द किया कार्यक्रमपरिवारों की रजामंदी से होनी थी हिंदू लड़की और मुस्लिम शख्स की शादीकोर्ट में इस शादी को पहले ही रजिस्टर कराया जा चुका है

महाराष्ट्र के नासिक में एक परिवार को अपनी 28 साल की बेटी की शादी एक विवाद शुरू होने के बाद टालनी पड़ी है। दरअसल बेटी की शादी हिंदू रीति रिवाजों के साथ एक मुस्लिम शख्स के साथ होनी थी। हालांकि शादी का कार्ड एक कार्ड सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद विवाद बढ़ गया और विरोध करने वालों ने इसे 'लव जिहाद' का मामला बताया।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार हालांकि, कहानी यहीं खत्म नहीं होती है। शादी का कार्यक्रम भले ही रद्द किया गया लेकिन परिवार के सदस्यों ने अपनी बेटी की पसंद का साथ देने का फैसला किया। परिवार वालों के अनुसार इस मामले में कोई जबरन धर्म बदलने जैसी बात नहीं है और शादी को पहले ही स्थानीय कोर्ट में पंजीकृत कराया जा चुका है।

लड़की के पिता प्रसाद अदगांवकर एक जौहरी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेची रसिका शारीरिक विकलांगता जैसी मुश्किलों से गुजरी है और परिवार को उसके लिए लड़का खोजने में काफी मुश्किलें आ रही थीं। इस बीच रसिका और पूर्व में उसके साथ पढ़ने वाले आसिफ खान ने एक दूसरे से शादी रचाने की इच्छा जाहिर की। चूकी दोनों परिवार पिछले दो साल से एक-दूसरे को जानते हैं, इसलिए वे इसके लिए राजी हो गए।

मई में कोर्ट में रजिस्टर्ड हुई शादी

लड़की के पिता के अनुसार शादी को नासिक कोर्ट में इसी साल मई में रजिस्टर कराया गया था। इस दौरान दोनों परिवारों के सदस्य मौजूद रहे। उस समय दोनों परिवारों ने 18 जुलाई को पहले सभी रस्में करने का भी फैसला किया ताकि दुल्हन को उसके ससुराल भेजा जा सके।

पिता के अनुसार पूरी रस्में नासिक के एक होटल में केवल बेहद करीबी सगे-संबंधियों के बीच होनी थी। हालांकि इसी दौरान निमंत्रण कार्ड की एक कॉपी व्हाट्सएप पर वायरल हो गई और विवाद शुरू हो गया।

पिता के अनुसार 9 जुलाई को उन्हें उनके समाज के लोगों ने मिलने के लिए बुलाया और सलाह दी कि ये कार्यक्रम नहीं किया जाना चाहिए। वहीं परिवार के एक अन्य सदस्य के अनुसार 'समाज के दूसरे लोगों और अन्य की ओर से भी शादी कार्यक्रम को रद्द करने जैसे दबाव डाले जाने लगे।' 

परिवार को दबाव में रद्द करनी पड़ी शादी

चारों ओर से मिल रहे दबाव के बाद लड़की के परिवार ने समुदाय से जुड़े स्थानीय संगठन को पत्र लिखा और बताया कि कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।

लाड सुवर्णकर संस्था, नासिक के प्रेसिडेंट सुनील महाल्कर ने भी पुष्टि की है कि उन्हें एक खत मिला है जिसमें परिवार ने शादी को रद्द करने की बात कही है।

इस बीच पूरे मामले पर लड़के परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। वहीं लड़की के परिवार ने इस मुद्दे को लेकर पुलिस के पास नहीं जाने का फैसला किया है। साथ ही परिवार इस बात पर एकमत है कि जो भी हो, इस युवा कपल पर अलग होने के लिए जोर नहीं डाला जाएगा।

टॅग्स :लव जिहादमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो