लाइव न्यूज़ :

Nashik Simhastha Kumbh Mela 2027: एआई से भीड़ को कंट्रोल करेंगे सीएम देवेंद्र फडणवीस?, नासिक सिंहस्थ कुंभ मेले को लेकर बुलाई बैठक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2025 15:34 IST

Nashik Simhastha Kumbh Mela 2027: पिछले सिंहस्थ कुंभ की तुलना में चार से पांच गुना अधिक भीड़ को देखते हुए बुनियादी ढांचे के संबंध में योजना बनाने की आवश्यकता है।

Open in App
ठळक मुद्देNashik Simhastha Kumbh Mela 2027: योजनाओं में भीड़ प्रबंधन, घाटों, सड़कों व रेलवे और हवाई संपर्क का विस्तार शामिल होना चाहिए।Nashik Simhastha Kumbh Mela 2027: भीड़ की निगरानी, ​​यातायात विनियमन के लिए एआई-आधारित प्रौद्योगिकी उपयोग का निर्देश दिया।Nashik Simhastha Kumbh Mela 2027: भीड़ को प्रबंधित करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के इस्तेमाल पर जोर दिया।

Nashik Simhastha Kumbh Mela 2027: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नासिक-त्र्यंबकेश्वर में 2027 में होने जा रहे सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए एक प्राधिकरण के गठन का निर्देश देते हुए भीड़ को प्रबंधित करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के इस्तेमाल पर जोर दिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

फडणवीस ने नासिक में होने जा रहे कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर बुधवार को यहां एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि नासिक संभागीय आयुक्त प्रवीण गेदम ने प्रयागराज में महाकुंभ का दौरा करने वाली राज्य की एक टीम की टिप्पणियों पर एक प्रस्तुति दी।

फडणवीस ने अधिकारियों को 2027 में आयोजित होने जा रहे सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए एक समर्पित प्राधिकरण के लिए कानूनी ढांचा स्थापित करने का निर्देश दिया, ताकि विभागों के बीच सुचारू समन्वय सुनिश्चित हो सके। बयान में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया है, "पिछले सिंहस्थ कुंभ की तुलना में चार से पांच गुना अधिक भीड़ को देखते हुए बुनियादी ढांचे के संबंध में योजना बनाने की आवश्यकता है।

योजनाओं में भीड़ प्रबंधन, घाटों, सड़कों व रेलवे और हवाई संपर्क का विस्तार शामिल होना चाहिए।" विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने वास्तविक समय पर भीड़ की निगरानी, ​​यातायात विनियमन के लिए एआई-आधारित प्रौद्योगिकी के उपयोग का निर्देश दिया। 

टॅग्स :कुम्भ मेलादेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘वह कट्टरपंथी था, हिंदुओं पर करना चाहता था हमला’: मीरा रोड पर गार्डों को चाकू मारने वाले व्यक्ति पर बोले सीएम फडणवीस

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

भारतसंजय निरुपम की कार में तोड़फोड़, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना-एमएनएस कार्यकर्ता में झड़प?, ऑटो रिक्शा-टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा को अनिवार्य को लेकर हंगामा, वीडियो

क्रिकेटSachin Tendulkar Turns 53: मुख्यमंत्री फडणवीस ने 'क्रिकेट के भगवान' को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, बीसीसीआई और फैंस दे रहे मुबारकवाद, वीडियो

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

भारत अधिक खबरें

भारतBargi Dam Cruise Accident: जबलपुर क्रूज हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 9 पर पहुंचा, 22 लोगों का सफल रेस्क्यू

भारतJammu-Kashmir: फाइलों में 'घर वापसी', जमीन पर सन्नाटा: ₹1618 करोड़ स्वाहा, पर घाटी लौटे सिर्फ 3 परिवार

भारतWest Bengal Election 2026: बंगाल में आधी रात का 'सियासी ड्रामा', ममता बनर्जी के वो 4 घंटे; EVM से छेड़छाड़ का लगाया गंभीर आरोप

भारतकरुणा, शांति और आत्मजागरण के प्रकाशस्तंभ हैं गौतम बुद्ध

भारतबरगी बांध में क्रूज पलटा, 5 की मौत, 10 लापता, 15 को बचाया?, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता