लाइव न्यूज़ :

नाक के जरिये दिए जाने वाले कोविड-19 टीके का परीक्षण फरवरी-मार्च से शुरू होगा : भारत बायोटेक

By भाषा | Updated: January 8, 2021 16:33 IST

Open in App

हैदराबाद, आठ जनवरी टीका निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने घोषणा की है कि वह नाक के रास्ते दिए जाने वाले वाले संभावित कोविड-19 टीके के पहले चरण का परीक्षण फरवरी-मार्च में शुरू करेगी।

बता दें कि भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने भारत बायोटेक द्वारा विकसित कोविड-19 टीका कोवैक्सिन को आपात स्थिति में इस्तेमाल की मंजूरी दी है।

कोवैक्सिन के अलावा भारत बायोटेक एक अन्य टीके को भी विकसित कर रहा है और उसने वाशिंगटन विश्वविद्यालय से सबद्ध सेंट लुइस स्थित स्कूल ऑफ मेडिसिन से ‘ चिम्प-एडनोवायरस’ (चिम्पैंजी एडनोवायरस) के लिए करार किया जो कोविड-19 के खिलाफ नाक के रास्ते दिया जाने वाला एक खुराक वाला टीका होगा।

टीका निर्माता कंपनी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को ई-मेल के जरिये दिए जवाब में कहा, ‘‘ बीबीवी154 (नाक के रास्ते दिया जाने वाला कोविड-19 का संभावित टीका) का चिकित्सकीय परीक्षण करने से पहले की जांच -जैसे विषाक्तता, रोग प्रतिरोधक क्षमता और प्रशिक्षण की चुनौतियां- हो चुकी है। ये अध्ययन भारत और अमेरिका में किए गए हैं। पहले चरण के चिकित्सकीय परीक्षण फरवरी-मार्च 2021 में शुरू होंगे।’’

भारत बायोटेक ने बताया कि पहले चरण का चिकित्सकीय परीक्षण भारत में होगा।

कंपनी सूत्रों ने बताया कि पहले चरण का परीक्षण सेंट लुइस में विश्वविद्यालय के टीका और इलाज मूल्यांकन शाखा में होगा।

उन्होंने बताया कि भारत बायोटेक को अमेरिका, जापान एवं यूरोप को छोड़ कर दुनिया के अन्य बाजारों में इन टीकों को वितरित करने का अधिकार होगा।

भारत बायोटेक के अध्यक्ष कृष्णा इला ने इससे पहले कहा था कि कंपनी नाक के रास्ते दिए जाने वाले टीके को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है क्योंकि मौजूदा समय में इंजेक्शन के जरिये मांसपेशियों मे लगाए जाने वाले टीके की दो खुराक की जरूरत होती है और ऐसे में भारत जैसे देश को 2.6 अरब सिरिंज एवं सूई की जरूरत पड़ेगी जिससे प्रदूषण बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि नाक के रास्ते दिया जाने वाला टीका न केवल लगाने में आसान है बल्कि इससे सूई, सीरिंज आदि की भी जरूरत नहीं होगी जिससे टीकाकरण का कम खर्च होगा।

इला ने कहा, ‘‘ दोनों नथूनों में एक-एक बूंद टीका ही पर्याप्त होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील