लाइव न्यूज़ :

नरोत्तम मिश्रा का दिग्विजय सिंह पर भारी तंज, बोले- "दिग्गी राजा जहां-जहां दौरा करते हैं, कांग्रेस का वोट साफ हो जाता है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 13, 2023 08:01 IST

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर तीखा व्यंग्य करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह जिन-जिन जगहों का दौरा करते हैं, वहां पर कांग्रेस साफ हो जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का दिग्विजय सिंह पर जुबानी हमला नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्गी राजा के दौरा करने पर कांग्रेस का वोट कट जाता हैदिग्विजय सिंह ने हनुमान प्रतिमा विवाद पर नरोत्तम मिश्रा की चुप्पी को लेकर किया था सवाल

भोपाल: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तीखा व्यंग्य करते हुए दावा किया है कि मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह जिन-जिन जगहों का दौरा करते हैं, वहां पर कांग्रेस साफ हो जाती है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह बात मैं अपने तथ्यों के आधार पर तो कर ही रहा हूं, खुद दिग्गी राजा ने कई बार इस बात को स्वीकार किया है कि उनके जाने से कांग्रेस का वोट कट जाता है।

नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर यह पलटवार इस कारण से किया है क्योंकि दिग्विजय सिंह ने बीते दिनों गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर शाहरूख खान की फिल्म 'पठान' और रतलाम में हनुमान प्रतिमा के सामने अश्लील प्रदर्शन को लेकर कटाक्ष किया था। दिग्विजय सिंह ने नरोत्तम मिश्रा की खामोशी को कटघरे में रखते हुए कहा था, "नरोत्तम मिश्रा को फिल्म 'पठान' में तो दीपिका पादुकोण के बिकिनी पहनने पर ऐतराज था लेकिन जब रतलाम में बजरंग बली के सामने अर्ध नग्न बिकनी प्रदर्शन किया गया तो कुछ नहीं बोले"

इस आरोप के साथ ही दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार को घेरते हुए कहा भाजपा की इस सरकार में केवल धर्म का दुरुपयोग हो रहा है, उसका व्यवसाय हो रहा है। भाजपा सरकार लक्ष्य जनसेवा नहीं सिर्फ सत्तासेवा है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा था कि भाजपा के लिए सत्ता एक व्यवसाय है और इस सत्ता को पाने के बाद भाजपा केवल व्यवसाय में लिप्त रहती है। उसे प्रदेश की जनता और उनके कल्याण से कोई मतलब नहीं है।

मालूम हो कि बीते 5 मार्च को मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में आयोजित हुई 13वीं मिस्टर जूनियर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मंच पर रखी गई हनुमान जी की प्रतिमा के सामने महिला पहलवानों द्वारा बिकिनी में किए गए बॉडी बिल्डिंग प्रदर्शन से भारी विवाद खड़ा हो गया था।

सूबे की विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने कार्यक्रम पर कड़ी आपत्ति जताते हुए ऐलान किया था कि कांग्रेसी कार्यकर्ता आयोजन स्थल को गंगाजल से धोएंगे और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

वहीं दूसरी ओर प्रतियोगिता में शामिल महिला पहलवानों पर की गई टिप्पणी से आहत भाजपाई ने थाने पर जमकर हंगामा किया था। भाजपाइयों ने थाने पर ढाई घंटे तक जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया और पुलिस अधिकारियों के सामने ही थाने के मुख्य द्वार को बंद कर ताला लगाने का प्रयास किया था।

टॅग्स :Narottam MishraDigvijay Singhकांग्रेसमध्य प्रदेशmadhya pardesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप