लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर के गर्भगृह में अकेले नहीं होंगे रामलला, नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना भी की जाएगी, जानिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 21, 2023 18:32 IST

राम मंदिर के गर्भगृह में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के एक हिस्से से बने नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना भी की जाएगी। इस शिवलिंग को अयोध्या भी लाया जा रहा है। इसी कर्म में जब ये यात्रा झांसी पहुंची तो उसका भव्य स्वागत किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देराम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैंमंदिर के गर्भगृह में नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना भी की जाएगीओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के एक हिस्से से निर्मित हैं नर्मदेश्वर शिवलिंग

अयोध्या: जनवरी 2024  में अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच खबर आई है कि मंदिर के गर्भगृह में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के एक हिस्से से बने नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना भी की जाएगी। इस शिवलिंग को अयोध्या भी लाया जा रहा है। इसी कर्म में जब ये यात्रा झांसी पहुंची तो उसका भव्य स्वागत किया गया।

खास बात ये रही कि अयोध्या जा रहे शिवलिंग के स्वागत के लिए मुस्लिम समाज के लोग भी आगे आए। स्वागत करने पहुंचे अमजद खान ने कहा कि भगवान राम धर्म से ऊपर हैं वह हम सब के आदर्श हैं। बता दें कि हिंदू सनातन परंपरा में ये मान्यता है कि मंदिर में भगवान अकेले वास नहीं करते हैं। 

नर्मदेश्वर शिवलिंग को अयोध्या लाई जा रही यात्रा का नेतृत्व नर्मेदशनंद महाराज कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि  राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंपत राय के अनुरोध पर यह शिवलिंग रामलला के मंदिर में स्थापित करने के लिए ले जाया जा रहा है। मंदिर में पंच देवाताओं की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। सनातन में इसे पंचायत कहते हैं।  राम मंदिर में जो पंचायत स्थापित की जाएगी उसके मुखिया भगवान राम होंगे।

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रहे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अगले साल 21, 22 और 23 जनवरी की तारीख तय की है। ट्रस्ट के सदस्यों ने पूर्व में कहा था कि वे इस कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आधिकारिक निमंत्रण भेजेंगे।

कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने वाले संतों की सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही उन्हें ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तरफ से निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा। ये 25 हजार संत 10 हजार विशिष्ट अतिथियों से अलग होंगे जो राम जन्मभूमि परिसर के अंदर अभिषेक समारोह में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने वाले संतों की सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही उन्हें ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तरफ से निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा। ये 25 हजार संत 10 हजार विशिष्ट अतिथियों से अलग होंगे जो राम जन्मभूमि परिसर के अंदर अभिषेक समारोह में शामिल होंगे।

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए