लाइव न्यूज़ :

सपा को झटका, दिग्गज नेता नरेश अग्रवाल ने थामा BJP का दामन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 12, 2018 16:32 IST

समाजवादी पार्टी की ओर से राज्यसभा की टिकट जया बच्चन को दी गई है। जया को टिकट मिलने के बाद से कहा जा रहा है।

Open in App

 समाजवादी पार्टी की ओर से राज्यसभा की टिकट जया बच्चन को दी गई है। जया को टिकट मिलने के बाद से कहा जा रहा है। सपा महासचिव और राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल पार्टी से नाराज चल रहे हैं। ऐसे में पार्टी से नाराज नरेश अग्रवाल ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। नरेश अग्रवाल बीजेपी में शामिल होने के लिए पार्टी के कार्यालय पहुंचकर बीजेपी को अपनाया है।

नरेश अग्रवाल का बीजेपी में जाना समाजवादी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि वो राष्ट्रीय राजनीति में सपा का सबसे मुखर चेहरा हैं। कयास लगाया जा रहा है कि सपा के दिग्गज नेता नरेश को बीजेपी राज्यसभा भेजेगी इसी शर्त पर वह पार्टी का दामन थामने जा रहे हैं।

सपा के छह राज्यसभा सांसद रिटायर हो रहे हैं, जिसमें किरणमय नंदा, दर्शन सिंह यादव, नरेश अग्रवाल, जया बच्चन, मुनव्वर सलीम और आलोक तिवारी के नाम इस लिस्ट में हैं। 

कयास लगाया जा रहा था कि नरेश अग्रवाल को पार्टी टिकट देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और सपा ने अपने छह राज्यसभा सदस्यों में सिर्फ जया बच्चन को भेजने का फैसला किया है।

माना जा रहा है कि इसी से नरेश अग्रवाल नाराज हैं. उनका दर्द ये है कि वो राज्यसभा में सबसे ज्यादा मुखर रहे हैं और पार्टी की रीतियों-नीतियों को केंद्रीय स्तर पर उठाते रहे हैं लेकिन इसके बावजूद पार्टी ने जया बच्चन को राज्यसभा भेजने का फैसला किया और उनका पत्ता काट दिया गया। नरेश अग्रवाल अक्सर अपने बयानों के लिए मीडिया में सुर्खियां बटोरते रहते हैं।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह