लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र तोमर ने दिए संकेत, 26 जनवरी से पहले किसान आंदोलन का समाधान चाहती है सरकार

By हरीश गुप्ता | Updated: January 18, 2021 09:22 IST

किसान आंदोलन कब तक खत्म होगा, इसे लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है. इस बीच सरकार पहले से ज्यादा सक्रिय हो गई और जल्द इसे खत्म कराने की रणनीति पर विचार हो रहा है.

Open in App
ठळक मुद्दे19 जनवरी को किसानों और सरकार के बीच होने वाली मीटिंग बेहद अहम नरेंद्र सिंह तोमर ने पूछा- किसान बताएं कृषि कानूनों को रद्द करने के अलावा वे और क्या चाहते हैंसुप्रीम कोर्ट में भी आज अहम सुनवाई, सरकार चाहती है कि 26 जनवरी की ट्रैक्टर रैली को लेकर कोई फैसला ले अदालत

नई दिल्ली: सरकार चाहती है कि गणतंत्र दिवस से पहले हर हाल में किसान आंदोलन का समाधान निकाल लिया जाए. साथ ही 26 जनवरी को राजपथ पर किसानों की ट्रैक्टर रैली को रोकने के लिए दोहरी रणनीति पर काम किया जा रहा है.

इस संदर्भ में मंगलवार 19 जनवरी को होने वाली वार्ता बेहद अहम होगी. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को संकेत देते हुए कहा कि सरकार किसानों की हर समस्या का हल निकालना चाहती है, लेकिन उन्हें यह बताना होगा कि वे कृषि कानूनों को रद्द करने के अलावा और क्या चाहते हैं.

किसान आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में भी सोमवार को इस मसले पर सुनवाई होगी. सरकार प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ से मध्यस्थता की उम्मीद कर रही है. सरकार चाहती है कि अदालत ट्रैक्टर रैली को लेकर कोई फैसला ले.

शीर्ष न्यायालय केंद्र सरकार की याचिका पर सुनवाई करेगी, जो दिल्ली पुलिस के मार्फत दायर की गई है. इसके तहत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में व्यवधान डालने के उद्देश्य से किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली या इसी तरह के अन्य प्रदर्शन को रोकने के लिए निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है.

सरकार की ओर से प्रमुख वार्ताकार के रूप में उभरे कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर चाहते हैं 19 जनवरी को होेने वाली वार्ता में किसान कृषि बिल पर बिंदुवार चर्चा करें. कानून रद्द करने के अलावा अन्य विकल्प सरकार के सामने रखें. सरकार खुलेमन से विचार और संशोधन करने को तैयार है.

तोमर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने तीनों कानूनों के क्रि यान्वयन को रोक दिया है. इसलिए इन्हें लागू नहीं किया जा रहा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा कि किसान भाई ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे गणतंत्र दिवस पर देश की प्रतिमा धूमिल हो. वे कहीं और ट्रैक्टर रैली निकाल सकते हैं.

अप्रत्यक्ष रूप से सुझाव दिया जा रहा है कि किसान चाहें तो हरियाणा सीमा पर रैली निकाल सकते हैं. यदि किसान यूनियनों की बात करें तो कुछ किसान नेता चाहते हैं कि बातचीत से सर्वमान्य समाधान निकाला जाना चाहिए. जबकि 'आक्रामक' किसान नेता चाहते हैं कि परिणाम चाहे जो हो, ट्रैक्टर रैली निकाली जाए.

19 को सुप्रीम कोर्ट के पैनल की पहली बैठक

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त पैनल के यहां पूसा परिसर में 19 जनवरी को अपनी पहली बैठक करने का कार्यक्रम है. समिति के सदस्यों में शामिल शेतकरी संगठन (महाराष्ट्र) के प्रमुख अनिल घनवट ने रविवार को बताया कि भविष्य की रणनीति पर फैसला करने के लिए सिर्फ सदस्य ही बैठक में शामिल होंगे.

एक सदस्य ने समिति छोड़ दी है. यदि शीर्ष न्यायालय कोई नया सदस्य नियुक्त नहीं करता है तो मौजूदा सदस्य सौंपा गया कार्य जारी रखेंगे.

गौरतलब है कि भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह मान पिछले हफ्ते समिति से अलग हो गए थे. इस बीच भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने शनिवार को न्यायालय से आग्रह किया कि पैनल से शेष तीनों सदस्यों को भी हटाया जाए और ऐसे लोगों को उसमें रखा जाए जो परस्पर सौहार्द के आधार पर काम कर सकें.

टॅग्स :किसान आंदोलननरेन्द्र सिंह तोमरगणतंत्र दिवससुप्रीम कोर्टsupreme court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर