लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक मिशन पर नरेंद्र मोदी, आज NAMO ऐप से किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 2, 2018 08:18 IST

बीजेपी नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो ऐप के जरिए बुधवार सुबह 9 बजे किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 2 मईः भारतीय जनता पार्टी नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र के कर्नाटक मिशन का आगाज हो चुका है। मंगलवार को उन्होंने सांथेमरहल्ली, चिक्कोडी और उडुपी की रैलियों में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। बुधवार को पीएम मोदी नमो ऐप के जरिए किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह संबोधन सुबह 9 बजे से शुरू होगा। आज पीएम मोदी किसी रैली को संबोधित नहीं करेंगे। कर्नाटक मिशन के तहत पांच दिनों में पीएम मोदी 15 रैलियां कर सकते हैं। बता दें कि कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव आयोजित किए जाएंगे और 15 मई को परिणामों की घोषणा की जाएगी। (कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जुड़ी पूरी कवरेज के लिए यहां क्लिक कीजिए)

नरेंद्र मोदी के कर्नाटक मिशन की खास बातेंः-

- नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सांथेमरहल्ली की रैली से अपने कर्नाटक अभियान की शुरुआत की। इससे पहले वो फरवरी में कर्नाटक दौरे पर आए थे।

- 1 से 8 मई के बीच पीएम मोदी 15 रैलियां संबोधित कर सकते हैं। नरेंद्र मोदी की रैलियों से बीजेपी के पक्ष को मजबूती मिलेगी। वो 3 मई, 4 मई, 5 मई और 8 मई को तीन-तीन रैलियां कर सकते हैं।

- चामराजनगर जिले के सांथेमरहल्ली में कर्नाटक मिशन का आगाज करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली में कर्नाटक की चुनाव की खबरें आती हैं कि बीजेपी की हवा चल रही है, आज मेरी पहली जनसभा है और ऐसा लग रहा है कि कर्नाटक में बीजेपी की आंधी चल रही है।

- पीएम मोदी ने राहुल गांधी की टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने हाल ही में मुझे चुनौती दी थी, उन्होंने कहा कि अगर मैं संसद में 15 मिनट बोलूंगा तो मोदी जी बैठ भी नहीं पाएंगे। वे 15 मिनट बोलेंगे, ये भी एक बड़ी बात है और मैं बैठ नहीं पाउंगा तो ये सुनकर मुझे याद आता है कि वाह क्या सीन है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कर्नाटक के विकास के बारे में 15 मिनट बोलना चाहिए।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं