लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव की जीत पर बधाई के लिए विश्व नेताओं का शुक्रिया अदा किया

By भाषा | Updated: May 28, 2019 00:22 IST

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के बधाई संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए मोदी ने कहा कि वह जल्द उनसे मिलने को इच्छुक हैं।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा चुनाव में जीत के लिए उन्हें बधाई देने वाले विश्व नेताओं का शुक्रिया अदा किया। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने मोदी को शानदार जीत के लिए बधाई दी थी। मोदी ने उनका शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, ‘‘ हम दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिए एकसाथ काम करेंगे।’’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्त रवीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि ‘डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया’ के प्रधानमंत्री किम जेई रयोंग ने भी मोदी को दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने की बधाई दी थी। जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने बधाई देते हुए कहा कि मोदी की जीत 1.3 अरब लोगों की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करती है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आपसी प्रगति के लिए हमारे मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने और हमारे लोगों की समृद्धि के लिए एकसाथ काम करने का इच्छुक हूं।’’

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के बधाई संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए मोदी ने कहा कि वह जल्द उनसे मिलने को इच्छुक हैं। न्यूजीलैंड की अपनी समकक्ष जेसिंडा अर्डन से मोदी ने कहा कि वह सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ काम करना जारी रखना चाहते हैं, "कट्टरपंथ और आतंकवाद के खिलाफ हमारी साझा लड़ाई में शामिल है"। प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया के चांसलर सेबस्टियन कुर्ज को भी कहा कि वह भविष्य में एकसाथ काम करने को इच्छुक है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील