लाइव न्यूज़ :

दक्षिणपंथी उग्रवाद पर रोक लगाएं प्रधानमंत्री: उपेंद्र कुशवाहा

By भाषा | Updated: June 26, 2019 05:55 IST

उपेन्द्र कुशवाहा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को तीन तलाक की शिकार महिलाओं की तो बड़ी फिक्र है लेकिन उन मुस्लिम महिलाओं की नहीं जिनके पतियों को दक्षिणपंथी गुंडे हत्या कर विधवा बना रहे हैं। उन्होंने सरकार से कहा है कि सरकार को तत्काल जल्द कड़े कदम उठाने चाहिए ताकि देश का हर नागरिक खुद को सुरक्षत महसूस कर सके। 

Open in App
ठळक मुद्देकुशवाहा ने कहा कि यह प्रवृति खतरनाक है।सरकार को इस पर फौरन ध्यान देने की जरूरत है।

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने हाल में झारखंड और पश्चिम बंगाल में मॉब लिंचिंग पर गहरी चिंता जताई और इसे दक्षिणपंथी उग्रवाद की संज्ञा देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वे दक्षिणपंथी उग्रवाद पर काबू पाने के लिए तत्काल कदम उठाएं।

रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक द्वारा आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुशवाहा पहले भी इस तरह की घटनाओं पर चिंता जताते हुए जरूरी कार्रवाई करने की गुहार कर चुके हैं ।

कुशवाहा ने कहा कि यह प्रवृति खतरनाक है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर रोक लगाने के लिए कहा था लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। सरकार को इस पर फौरन ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की बात तो कही लेकिन उनके इस नारे की धज्जियां दक्षिणपंथी उग्रवादी लगातार उड़ा रहे हैं और प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री चुप हैं। उन्हें अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए।

कुशवाहा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को तीन तलाक की शिकार महिलाओं की तो बड़ी फिक्र है लेकिन उन मुस्लिम महिलाओं की नहीं जिनके पतियों को दक्षिणपंथी गुंडे हत्या कर विधवा बना रहे हैं। उन्होंने सरकार से कहा है कि सरकार को तत्काल जल्द कड़े कदम उठाने चाहिए ताकि देश का हर नागरिक खुद को सुरक्षत महसूस कर सके। 

टॅग्स :राष्ट्रीय लोक समता पार्टीनरेंद्र मोदीमॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर