लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi In Shahjahanpur: 'इनकी जोड़ी कई बार फ्लॉप हुई है, इनसे विकास की कोई उम्मीद नहीं कर सकते हैं', चुनावी सभा में बोले मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 25, 2024 17:37 IST

Narendra Modi In Shahjahanpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को उत्तर प्रदेश में थे। पीएम मोदी ने शाहजहांपुर में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने कहा, इस बार आपका वोट देश विरोधी मानसिकता वाले लोगों को एक बहुत कड़ा संदेश देने वाला हैआपका वोट ही है जो आतंकवाद को काबू में रखेगा और भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगाजब यहां योगी जी की सरकार आई तो सपा के काल में ठप्प पड़ी सभी योजनाएं और विकास की गाड़ी तेजी से दौड़ना शुरू हुई

Narendra Modi In Shahjahanpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को उत्तर प्रदेश में थे। पीएम मोदी ने शाहजहांपुर में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि ये चुनाव सिर्फ सांसद बनाने और सरकार बनाने भर का नहीं है। ये चुनाव आपका एक-एक वोट सशक्त भारत के संकल्प को मजबूती देने की गारंटी है और ये मोदी की गारंटी से भी ज्यादा आपके वोट की गारंटी है। इस बार आपका वोट देश विरोधी मानसिकता वाले लोगों को एक बहुत कड़ा संदेश देने वाला है।

आपका वोट ही है जो आतंकवाद को काबू में रखेगा और भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा। इसलिए फिर एक बार मोदी सरकार। जब यहां योगी जी की सरकार आई तो सपा के काल में ठप्प पड़ी सभी योजनाएं और विकास की गाड़ी तेजी से दौड़ना शुरू हुई। पहले जहां सड़कें सलामत नहीं थीं। अब वहां एक्सप्रेस-वे गुजर रहे हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि दो लड़कों की जोड़ी जो कई बार फ्लॉप हो चुकी है, आप उनसे विकास की कोई उम्मीद नहीं कर सकते हैं। हमारी सरकार के लिए युवा, गरीब, किसान और नारीशक्ति। ये पहली प्राथमिकता है।

पीएम ने कहा कि हमने 4 करोड़ गरीबों को पीएम आवास के तहत घर दिए हैं, जिनमें से अधिकांश महिलाओं के नाम पर बनवाए गए हैं। यही नहीं, हम 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे। पीएम ने कहा कि मोदी अपने काम का, देश के विकास का लेखा-जोखा देकर आपसे आशीर्वाद मांगता है, वोट मांगता है। लेकिन आपने कभी सपा-कांग्रेस को अपने कार्यकाल का हिसाब देते देखा है क्या। पहले लखनऊ-कानपुर आए दिन आतंकी हमले होते थे, बम धमाके होते थे।

इसके सिवा सपा-कांग्रेस वाले कुछ बता भी नहीं सकते थे, क्योंकि उन्होंने ऐसा कुछ काम किया ही नहीं, जिसका वो रिपोर्ट दे सकें। पीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता आतंकियों के मरने पर आंसू बहा रही थीं। ऐसे लोग आपको मंजूर हैं क्या। यही नहीं, सपा वाले तो ऐसे थे कि जो आतंकी जेल में थे उनको जेल से रिहा करवाने के लिए भांति-भांति के कानूनी रास्ते खोज रहे थे। क्या ऐसे लोगों के हाथ में आपका भविष्य सुरक्षित है और आज भी ये सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशअमित शाहलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए