लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019ः जब नतीजों में दिखी 'मोदी सुनामी', जानें उस वक्त पीएम मोदी क्या कर रहे थे!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 25, 2019 13:08 IST

चुनाव नतीजों वाले दिन शुरुआत में टीवी से दूर रहे पीएम मोदी। जब चुनाव नतीजों की तरफ ध्यान दिया तो बीजेपी पूर्ण बहुमत की तरफ बढ़ चुकी थी। जानें उनकी पूरी दिनचर्या...

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने गुरुवार को आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा वक्त ई-मेल का रिप्लाई और फॉर्वर्ड करने में गुजारा। उन्होंने सुबह करीब 10.30 बजे ई-मेल का काम निपटा कर फुरसत हुए और नतीजों का रुख किया।

डेढ़ महीने लंबे चुनावी अभियान के बाद 23 मई को नतीजों का दिन था। पूरा देश टीवी चैनलों पर बेसब्री से मतगणना शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहा था। लेकिन उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या कर रहे थे? 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक नतीजों वाले दिन प्रधानमंत्री मोदी ने आम दिनों से ज्यादा वक्त ई-मेल चेक करने में बिताया। वो मेल का रिप्लाई और फॉर्वर्ड कर रहे थे। सुबह करीब 10.30 बजे ई-मेल का काम निपटा कर फुरसत हुए और नतीजों की ओर रुख किया। उस वक्त तक बीजेपी की जीत की तस्वीर साफ हो चुकी थी।

कहां से मिल रही थी नतीजों की अपडेट्स

नतीजों की अपडेट्स के लिए पीएम मोदी टीवी चैनल देख रहे थे। इसके अलावा उनके सूत्र भी जानकारियां भेज रहे थे। थोड़ी-थोड़ी देर में वो आस-पास मौजूद लोगों से सवाल करते थे। मतदाताओं ने एकबार फिर उनकी सरकार पर भरोसा जताया है। दोपहर बाद जीत लगभग तय हो गई।

विदेशी नेताओं की बधाई का तांता

गुरुवार दोपहर बाद तक बीजेपी की जीत की इबारत लिखी जा चुकी थी। विदेशी नेताओं के बधाई संदेश आने लगे थे। पीएम मोदी ने सभी से बात की और आभार जताया। विदेशी नेताओं से बात करने के बाद पीएम मोदी ने शाम को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने लिए भाषण पर ध्यान देना शुरू किया।

अगले दिन से ही काम शुरू

गुरुवार को नतीजों की घोषणा होने के साथ ही मोदी ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई। शुक्रवार को ही मोदी सरकार के पहले कार्यकाल का आखिरी दिन था। प्रधानमंत्री ने अपने कार्यालय के स्टाफ से भी मुलाकात की और अथक मेहनत के लिए धन्यवाद दिया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"