Narendra Modi Oath Taking Ceremony Updates: जीत के बाद हाथ खाली!, पुरुषोत्तम रूपाला को कैबिनेट मंत्रियों की सूची से हटाया, आखिर वजह

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 9, 2024 14:47 IST2024-06-09T14:44:19+5:302024-06-09T14:47:57+5:30

Narendra Modi Oath Taking Ceremony Updates: जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे अन्य भाजपा नेता शामिल हैं।

Narendra Modi Oath Taking Ceremony Updates live Union minister BJP leader Parshottam Rupala dropped Cabinet ministers list | Narendra Modi Oath Taking Ceremony Updates: जीत के बाद हाथ खाली!, पुरुषोत्तम रूपाला को कैबिनेट मंत्रियों की सूची से हटाया, आखिर वजह

file photo

Highlightsनरेंद्र मोदी आज शाम 7.15 बजे लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार चुने जाने वाले पहले नेता हैं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिपरिषद को पद की शपथ दिलाएंगी।

Narendra Modi Oath Taking Ceremony Updates: केंद्रीय मंत्री और राजकोट लोकसभा सीट से जीते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता पुरुषोत्तम रूपाला को कैबिनेट मंत्रियों की सूची से हटा दिया गया है। रूपाला ने पूर्ववर्ती राजपूत शासकों पर अपनी अपमानजनक टिप्पणी की थी और इसको लेकर पूरे चुनाव में हंगामा हुआ था और भाजपा को कई सीट पर नुकसान हुआ है। मंत्रिपरिषद के सदस्यों के रूप में शपथ लेने वाले संसद सदस्यों (सांसदों) में जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे अन्य भाजपा नेता शामिल हैं।

नरेंद्र मोदी आज शाम 7.15 बजे लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह पूर्व प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद प्रत्येक पिछले कार्यकाल का पूरा कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार तीसरी बार चुने जाने वाले पहले नेता हैं। उनके मंत्रिपरिषद के सदस्य भी आज शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिपरिषद को पद की शपथ दिलाएंगी।

रूपाला ने पूर्ववर्ती राजपूत शासकों पर अपनी अपमानजनक टिप्पणी के लिए बुधवार को क्षत्रिय समुदाय से माफी मांगी थी। रूपाला ने इस विवाद को अपने सार्वजनिक जीवन का सबसे कठिन समय बताया। उन्होंने क्षत्रियों से उदारता दिखाने और उन्हें माफ करने का आग्रह किया। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘यह मेरी गलती थी और जो कुछ भी हुआ उसके लिए मैं पूरी तरह से जिम्मेदार था।

लेकिन मेरी पूरी पार्टी इस विवाद में फंस गई। यह मेरे लिए बहुत दुखद है क्योंकि पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मेरी वजह से परेशानी हुई।’’ रूपाला ने राजकोट में संवाददाताओं से कहा, ‘‘चूंकि मैंने मतदान से पहले माफी मांगी थी, इसलिए लोगों ने सोचा होगा कि चुनाव के कारण मैंने ऐसा किया। मैं एक बार फिर संपूर्ण क्षत्रिय समाज से माफी मांग रहा हूं। मैं समुदाय और उसकी महिलाओं से ‘क्षमा वीरस्य भूषणम’ (क्षमा करना बहादुरों का गुण है) को अपनाने का आग्रह करता हूं। मेरी अपील राजनीति से प्रेरित नहीं है।’’

रूपाला ने कहा कि उनकी एक टिप्पणी ने पार्टी को परेशानी में डाल दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसे स्वीकार करता हूं और इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। मैं भी इंसान हूं। गलती इंसान से होती है। मैंने अपने शब्दों के लिए तुरंत माफी मांग ली थी, वह भी तब जब राजपूतों ने अपना विरोध भी शुरू नहीं किया था। बाद में, मैंने समुदाय के सामने माफी मांगी।’’ रूपाला से पहले भाजपा के मोहन कुंडरिया राजकोट सीट से लगातार दो बार निर्वाचित हुए थे। 

English summary :
Narendra Modi Oath Taking Ceremony Updates live Union minister BJP leader Parshottam Rupala dropped Cabinet ministers list


Web Title: Narendra Modi Oath Taking Ceremony Updates live Union minister BJP leader Parshottam Rupala dropped Cabinet ministers list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे