लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi Oath Taking Ceremony: 'इतिहास बनाने से चूके 'चाचा', नीतीश कुमार को पीएम का ऑफर मिला तो सबूत दिखाएं', पप्पू यादव ने कसा तंज

By धीरज मिश्रा | Updated: June 9, 2024 12:10 IST

Nitish-Pappu: पूर्णिया से नवनिर्वाचित निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि मैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना नहीं कर रहा हूं।

Open in App
ठळक मुद्देपप्पू यादव ने कहा, नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का ऑफर दिया गया था तो उन्हें इसे स्वीकार कर लेना चाहिए थानीतीश कुमार का नाम बिहार से पहले प्रधानमंत्री के रूप में दर्ज हो जाताउन्हें ऑफर दिया गया था तो उन्हें इसे अस्वीकार नहीं करना चाहिए था

Nitish-Pappu: पूर्णिया से नवनिर्वाचित निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि मैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना नहीं कर रहा हूं। मैं यह कहना चाहता हूं कि अगर उन्हें प्रधानमंत्री पद का ऑफर दिया गया था तो उन्हें इसे स्वीकार कर लेना चाहिए था। उन्हें प्रधानमंत्री बनना चाहिए और उन्हें प्रस्ताव स्वीकार कर लेना चाहिए था। नीतीश कुमार का नाम बिहार से पहले प्रधानमंत्री के रूप में दर्ज हो जाता।

वे इतिहास रच देते। अगर उन्हें ऑफर दिया गया था तो उन्हें इसे अस्वीकार नहीं करना चाहिए था। वह बिहार से प्रधानमंत्री बनते तो इतिहास बनता। उन्हें स्वीकार करना चाहिए था। पप्पू यादव ने कहा कि जेडीयू के नेता केसी त्यागी कह रहे हैं कि पीएम पद का ऑफर नीतीश कुमार को मिला। नीतीश कुमार मेरे बड़े भाई जैसे हैं, मैं बस यह कहना चाहता हूं कि अगर ऑफर मिला है तो सबूत दिखाएं। अफवाह न फैलाएं। पप्पू ने कहा कि अभी भी कुछ नहीं हुआ है आगे अभी मौके मिलेंगे।

पप्पू ने कहा कि मैं इंडिया गठबंधन का प्रवक्ता नहीं हूं, मेरा क्या वजूद है कि मैं नीतीश कुमार को ऑफर दूं। लेकिन, वह प्रधानमंत्री बनते तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलता। मालूम हो कि जेडीयू नेता केसी त्यागी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन की ओर से पीएम पद का ऑफर मिला था।

केसी त्यागी ने कहा कि पहले इंडिया गठबंधन ने नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का राष्ट्रीय संयोजक बनाने से इंकार कर दिया था, अब ऑफर दे रहे हैं। हालांकि, केसी त्यागी के बयान के बाद इंडिया गठबंधन के कई नेताओं के बयान आए। जिसमें कहा गया कि नीतीश को पीएम का ऑफर नहीं दिया गया है। 

तीसरी बार एनडीए सरकार

देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बन रही है। लोकसभा चुनाव के परिणामों में बीजेपी को 240 सीट मिली। हालांकि, बहुमत का आंकड़ा इस बार बीजेपी पार नहीं कर पाई।

टॅग्स :नीतीश कुमारPrime Minister's Officeपप्पू यादवजेडीयूराष्ट्रीय रक्षा अकादमीबिहारदिल्लीनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया