लाइव न्यूज़ :

Shivraj-Nitish: 'चाचा' पर भरोसा नहीं, पलट जाएंगे, 'मामा' से हाथ नहीं मिलाया, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: June 7, 2024 17:22 IST

Shivraj-Nitish: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से हाथ नहीं मिलाने पर सोशल मीडिया पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ट्रोल हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा, चाचा पलट जाएंगे नीतीश ने शिवराज से नहीं मिलाया हाथ

Shivraj-Nitish: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से हाथ नहीं मिलाने पर सोशल मीडिया पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ट्रोल हो रहे हैं। नीतीश कुमार के बारे में कहा जा रहा है कि वह अभी एनडीए के साथ हैं। लेकिन कभी भी पलट सकते हैं। क्योंकि, उनका अतीत ही कुछ ऐसा ही रहा है। दरअसल, संसद भवन में शुक्रवार को एनडीए की सांसदों की बैठक थी।

इस बैठक के दौरान जब शिवराज सिंह चौहान नीतीश के पास हाथ मिलाने के लिए पहुंचे तो उन्होंने हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे नहीं बढ़ाया। बल्कि, हाथ जोड़ लिए। शिवराज ने दूसरी बार फिर हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाया। लेकिन, इस बार भी नीतीश ने हाथ नहीं मिलाया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है और लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि जब सरकार में आपकी ताकत बढ़ जाती है तो आप अपने सामने किसी को कुछ नहीं समझते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि आने वाले दिनों में जो राजनीति ड्रामा होने वाला है, इसके लिए तैयार रहें। तीसरे यूजर ने लिखा कि क्या एनडीए में सबकुछ ठीक है। 

यहां बताते चले कि लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम अनुसार, भाजपा ने 240 सीटें जीतीं और अपने सहयोगियों के साथ यह 293 सीटों पर है। चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और नीतीश कुमार की जेडीयू ने अपने-अपने राज्यों में 16 और 12 सीटें जीतकर एनडीए को समर्थन दिया है। नई संसद में भारतीय ब्लॉक के 234 सांसद हैं, जबकि कांग्रेस ने 99 सीटें जीती हैं।

मालूम हो कि 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी। देश में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। पीएम मोदी को भाजपा और एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया है।

शुक्रवार को इस संबंध में संसद भवन में एनडीए सांसदों की बैठक बुलाई गई। यहां पर मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया गया। इधर केंद्र में एनडीए की लगातार तीसरी बार सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनीतीश कुमारशिवराज सिंह चौहानBJPराष्ट्रीय रक्षा अकादमीजेडीयूदिल्लीभारतीय संसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?