लाइव न्यूज़ :

मोसुल में मारे गये भारतीयों के शव लेने 1 अप्रैल को इराक जाएंगे जनरल वीके सिंह

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 30, 2018 12:44 IST

नरेंद्र मोदी सरकार में विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह इराक जाकर 38 भारतीयों के शव देश वापस लाएंगे। इराक के मोसुल में इस्लामिक स्टेट ने 39 भारतीयों की हत्या कर दी थी। एक भारतीय के शव की अभी तक पहचान नहीं हुई है।

Open in App

भारत के विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह एक अप्रैल को मोसुल में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के हाथों मारे गये 38 भारतीयों के शव लेने इराक जाएँगे। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने साल 2015 में इराक में काम करने वाले 40 भारतीयों को बंधक बना लिया था। भारतीय बंधको में से एक जान बचाकर भागने में सफल रहा बाकि 39 की आतंकवादियों ने हत्या कर दी। डीएनए टेस्ट से 38 भारतीयों के शवों की पहचान हो चुकी है। 39 भारतीय के शव के पहचान अभी बाकी है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद के बज़ट सत्र के उत्तरार्ध में राज्य सभा में जानकारी दी थी कि मोसुल में इस्लामिक स्टटे द्वारा बंधक बनाए गये 39 भारतीयों की मौत हो चुकी है। विदेश मंत्री स्वराज ने बताया कि डीएनए टेस्ट के बाद 39 भारतीयों के मारे जाने की पुष्टि हुई। वहीं मृतकों के कुछ परिजनों ने नरेंद्र मोदी सरकार पर मृतकों की स्थिति के बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाया। मृतकों के परिजनों का आरोप था कि मोदी सरकार ने पिछले तीन सालों में कई बार कहा कि इराक में फँसे हुए सभी भारतीय सुरक्षित हैं। 

इराक के एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस अखबार को बताया कि सभी 39 भारतीयों के शवों को बगदाद के फोरेसिंक साइंस विभाग के मेडिको लीगल इंस्टीट्यूट के मुर्दाघर में एक फ्रीजर में रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार 39वें भारतीय के शव की पहचान में अभी कुछ हफ्ते और लग सकते हैं। इराकी अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि मारे गये भारतीयों के शवों को भारत लाने के लिए दोनों देशों के बीच कानूनी समझौता भी हो सकता है।

सुषमा स्वराज ने राज्य सभा में जानकारी दी थी कि इराक के बदूश में एक टीले में शवों के होने की सूचना मिलने के बाद जब उसकी जाँच हुई तो वहाँ बहुत बड़ी संख्या में दफनाए गए शव मिले। इन शवों में ही उन भारतीयों के शव भी थे जिन्हें इस्लामिक स्टेट ने बंधक बनाया था।

कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दलों ने बीजेपी सरकार पर मृतकों से परिजनों से झूठ बोलने का आरोप लगाया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार मोसुल में मारे गये भारतीयों के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए कैम्ब्रिज एनालिटिका का मुद्दा उछाल रही है। ब्रिटिश कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका पर फ़ेसबुक डाटा का इस्तेमाल करके चुनाव के दौरान वोटरों को प्रभावित करने के लिए कैंपेन तैयार करने का आरोप लगा है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही एक दूसरे पर कैम्ब्रिज एनालिटिका का क्लाइंट होने का आरोप लगा चुके हैं। वहीं दोनों ही पार्टियों ने कैम्ब्रिज एनालिटिका की सेवा लेने के आरोप से इनकार करिया है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया है कि कैम्ब्रिज एनालिटिका ने अपनी वेबसाइट पर कांग्रेस, बीजेपी और जदयू को अपना क्लाइंट बताया है।

टॅग्स :जनरल वीके सिंहइराकसुषमा स्वराजआईएसआईएसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूएई के विदेश मंत्री नाहयान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान से फोन पर जयशंकर ने की बातचीत, इन मुद्दे पर चर्चा?

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप