लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi In Damoh: 'जो आतंक का सप्लायर था, वह आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा है', पाकिस्तान को पीएम मोदी की दो टूक

By धीरज मिश्रा | Updated: April 19, 2024 14:28 IST

Narendra Modi In Damoh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मध्यप्रदेश दौरे पर थे। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दमोह में चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा, हमारा पड़ोसी देश जो आतंक का सप्लायर था, अब आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा हैये चुनाव आने वाले 5 साल में भारत को दुनिया की बड़ी शक्ति बनाने का चुनाव हैभारत में युद्धस्तर पर काम करने वाली सरकार बहुत जरूरी है

Narendra Modi In Damoh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मध्यप्रदेश दौरे पर थे। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दमोह में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि इस समय मध्य प्रदेश सहित देश भर की अनेक सीटों पर पहले चरण की वोटिंग जारी है। सबसे पहले तो मैं यही आग्रह करूंगा कि जिन साथियों ने अब तक वोट नहीं डाला है, वो अपने कर्त्तव्य का पालन जरूर करें और वोट डालें। ये चुनाव आने वाले 5 साल में भारत को दुनिया की बड़ी शक्ति बनाने का चुनाव है।

आप देख रहे हैं कि दुनिया में कैसे युद्ध के बादल छाए हैं। जब दुनिया में युद्ध का माहौल हो, घटनाएं घट रही हों, तो भारत में युद्धस्तर पर काम करने वाली सरकार बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि दुनिया के देशों की स्थिति खराब है कई देश दिवालिया हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक हमारा पड़ोसी देश जो जो आतंक का सप्लायर था अब आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश ने देखा कि कैसे इन लोगों ने पूरी ताकत लगा दी कि वायुसेना को राफेल लड़ाकू विमान न मिल पाए। कांग्रेस की सरकार रही होती तो तेजस फाइटर प्लेन भी आसमान की बुलंदियां नहीं देख पाता। ये भाजपा सरकार है जो हमारी सेनाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। भारत की पहचान अब दूसरे देशों को हथियार निर्यात करने वाले देश की बन रही है।

पीएम ने आगे कहा कि आज देश में वो बीजेपी सरकार है जो न किसी से दबती है और न ही किसी के सामने झुकती है। हमारा सिद्धांत राष्ट्र पहले है। भारत को सस्ता तेल मिलना चाहिए। इसलिए हमने देशहित में फैसला लिया। आज दुनिया के कई देशों की हालत बहुत खराब है, कई देश दिवालिया हो रहे हैं।

पीएम ने कहा कि हमारी सरकार के लिए हर परिवार के लिए राशन और इलाज का खर्च मायने रखता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मोदी ने आने वाले 5 वर्ष तक मुफ्त राशन की सुविधा बढ़ा दी है। ये मुफ्त राशन इसलिए, ताकि गरीब के घर का चूल्हा जलता रहे। आयुष्मान योजना ने भी गरीबों के लाखों रुपये खर्च होने से बचाएं हैं।

अब मोदी ने गारंटी दी ही कि अब गरीबों के साथ साथ हमारे देश का कोई भी व्यक्ति जो 70 साल से ऊपर का है, ऐसे बुजुर्गों को भी मुफ्त इलाज की योजना का लाभ मिलेगा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमध्य प्रदेशलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण