लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi In Jalore: 'आपके दुख-दर्द को मिटाने के लिए दौड़ रहा हूं', जालौर की चुनावी सभा में बोले पीएम मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 21, 2024 15:02 IST

Narendra Modi In Jalore: लोकसभा चुनाव के मद्दनेजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राजस्थान दौरे पर थे। पीएम ने राजस्थान के जालौर में चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा, पहले चरण के मतदान में आधे राजस्थान ने कांग्रेस को बराबर की सजा दी हैराष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत राजस्थान ये जानता है कि कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत बना ही नहीं सकतीआज कांग्रेस पार्टी की जो हालत हुई है, उसकी गुनहगार वो खुद है

Narendra Modi In Jalore: लोकसभा चुनाव के मद्दनेजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राजस्थान दौरे पर थे। पीएम ने राजस्थान के जालौर में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि पहले चरण के मतदान में आधे राजस्थान ने कांग्रेस को बराबर की सजा दी है। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत राजस्थान ये जानता है कि कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत बना ही नहीं सकती। आज कांग्रेस पार्टी की जो हालत हुई है, उसकी गुनहगार वो खुद है। कांग्रेस ने देश पर 60 वर्षों तक राज किया।

इसी कांग्रेस ने हमारी माताओं बहनों को शौचालय, गैस, बिजली, पानी, बैंक अकाउंट जैसी छोटी-छोटी चीजों के लिए तरसाया। इसी कांग्रेस ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया। इन्हीं पापों की सजा देश उनको दे रहा है। कांग्रेस की कमजोर सरकार को आते-जाते लोग भी धमकाते थे, हर कोई देश को लूटने में जुटा था। प्रधानमंत्री को तो कोई पूछता ही नहीं था, सरकार रिमोट कंट्रोल से चला करती थी। पीएम ने आगे कहा कि कैबिनेट से पास हुए अध्यादेश को उनकी पार्टी के ही एक नेता मीडिया की मीटिंग बुला कर फाड़ कर फेंक देते हैं।

अस्थिरता की प्रतीक कांग्रेस पार्टी और उनका कुनबा, देश को चला सकता है क्या। देश को ऐसी कांग्रेस सरकार नहीं चाहिए। देश को 2014 के पहले जो हालात थे, वो हालात दोबारा नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा और जालोर सिरोही की रिश्ता बहुत खास है। आपने हर बार भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है। इस बार भी जालोर सिरोही यही कह रहा है- फिर एक बार मोदी सरकार। 

300 सीट पर चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं

पीएम मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी की जो हालत हुई है उसकी जिम्मेदार वह खुद है। देश का युवा कांग्रेस का मुंह नहीं देखना चाहता है। इस पार्टी ने कभी 400 सीट जीती थी। आज वो 300 सीट पर चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं। उनको उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। इन्होंने अवसरवादी इंडी अलायंस बना लिया है। इनकी हालत देखिए, कई राज्य में आपस में लड़ रहे हैं। देश 25 फीसदी सीटें ऐसी हैं जहां गठबंधन के लोग एक दूसरे खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, चुनाव से पहले यह हाल है चुनाव के बाद लूट के लिए कितनी लड़ाई लड़ेंगे।

ऐसे लोगों को इतना बड़ा देश दे सकते हैं क्या। पीएम ने कहा कि मैं भी सामान्य परिवार से आता हूं, घर में बिजली पानी नहीं रहता था। आज जब यहां पहुंचा तो हूं बचपन में जो कठिनाई में मैंने अपनी मां को देखा मैं किसी और को यह तकलीफ में नहीं देखना चाहता हूं। आपके दुख दर्द को मिटाने के लिए दौड़ रहा हूं। पीएम ने अपने संबोधन में 10 साल का कार्यकाल के बारे में विस्तार से बताया। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजालोरराजस्थानलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावभजनलाल शर्माBhajanlal Sharma
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत