लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया के बादशाह हैं, इतनी तुलना में कई नेता अब भी बहुत पीछे हैं

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 9, 2023 08:52 IST

मोदी बनाम राहुल की जंग में कांग्रेस ने दावा किया है कि यूट्यूब पर राहुल गांधी के वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो से ज्यादा व्यूज मिलते हैं। लेकिन अगर तुलनात्मक नजरिये से देखें तो पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीत लंबा फासला है

Open in App
ठळक मुद्देमोदी बनाम राहुल की जंग में कांग्रेस का बड़ा दावा यूट्यूब पर राहुल गांधी के वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो से ज्यादा व्यूज मिलते हैंलेकिन एक सत्य यह भी है कि ट्वीटर या एक्स पर पीएम मोदी 9.08 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं

नई दिल्ली: मोदी बनाम राहुल की जंग में कांग्रेस ने दावा किया है कि यूट्यूब पर राहुल गांधी के वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो से ज्यादा व्यूज मिलते हैं। लेकिन अगर तुलनात्मक नजरिये से देखें तो पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीत लंबा फासला है

पीएम मोदी का किसी भी मोर्चे, किसी भी मंच, चुनाव या सोशल मीडिया पर  राहुल गांधी से मुकाबला बेहद कठिन मालूम होता है क्योंकि देश की जनता करोडो़ं की संख्या में आज भी पीएम मोदी को फॉलो करती है।

एक साधारण प्रश्न है कि भारतीय राजनेता के ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम या यूट्यूब पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं? इसका सीधा जवाब है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। वह सोशल मीडिया पर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में सबसे आगे हैं। विश्व के कई राष्ट्राध्यक्षों या शासनाध्यक्षों में से एक नरेंद्र मोदी के दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

अगर हम केवल ट्विटर या एक्स का उदाहरण लें तो 9.08 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स के साथ भारत के प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका का मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन से काफी आगे हैं, जिनके लगभग 3.7 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

वहीं अगर हम भारत के अन्य नेताओं की लोकप्रियता की बात करें जब भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी पीएम मोदी की तुलना में पीछे नजर आते हैं। सच्चाई तो यह है कि ट्वविटर पर नरेंद्र मोदी के बाद राहुल गांधी के बजाय अन्य नेता ज्यादा लोकप्रिय हैं। इनमें 3.3 करोड़ फॉलोअर्स के साथ अमित शाह दूसरे नंबर पर हैं।

उनके बाद 2.7 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं फिर योगी आदित्यनाथ 2.5 करोड़ फॉलोअर्स के साथ डटे हुए हैं। इन सभी के बाद पांचवें नंबर पर 2.4 करोड़ फॉलोअर्स के साथ आते हैं राहुल गांधी।

अकेले ट्विटर की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच 7.4 करोड़ फॉलोअर्स का अंतर है। अब आते हैं उनके यूट्यूब चैनल पर तो यहां पर पीएम मोदी के 1.6 करोड़ फॉलोअर्स हैं जबकि राहुल गांधी के महज 26 लाख फॉलोअर्स हैं।

वहीं इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 7.7 करोड़ फॉलोअर्स हैं जबकि गांधी के 40 लाख फॉलोअर्स हैं। फेसबुक को देखें तो यहां भी पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 4.8 करोड़ हैं जबकि राहुल गांधी को फेसबुक पर 66 लाख फॉलो करते हैं।

इन आकड़ों से पता चलता है कि सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की लोकप्रियता में जमीन आसमान का अंतर है और इसी तरह उनके पोस्ट और वीडियो को मिलने वाले व्यूज, इंप्रेशन, लाइक और रीट्वीट की संख्या में भी भारी अंतर है।

इसके इतर कांग्रेस का दावा है कि राहुल गांधी के वीडियो को औसतन यूट्यूब पर 3.43 लाख बार देखा जाता है, जबकि पीएम मोदी को औसतन 56,000 बार देखा जाता है। इसके साथ ही यह दावा भी किया जाता है कि राहुल गांधी के वीडियो पर औसतन 1700 टिप्पणी आती हैं, वहीं पीएम मोदी के वीडियो पर औसतन 150 से भी कम टिप्पणियां दर्ज होती हैं। 

कांग्रेस सोशल मीडिया में जंग में राहुल गांधी को पीएम मोदी पर भारी बता रही है लेकिन कड़वी सच्चाई यह है कि राहुल गांधी कभी भी चुनावी या सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की लोकप्रियता की बराबरी नहीं कर पाए हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गांधीजो बाइडनट्विटरसोशल मीडियायू ट्यूबयुट्यूब वीडियोकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप