लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi in Wardha: 'मुद्दों की कंगाली से जूझ रहा है इंडी गठबंधन', वर्धा की चुनावी सभा में पीएम मोदी ने कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: April 19, 2024 17:49 IST

Narendra Modi in Wardha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कियापीएम ने कहा कि, बीजेपी के विकास के आगे इंडी गठबंधन मुद्दों की कंगाली से जूझ रहा हैपीएम ने कहा, जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसको गरीब के इस बेटे ने पूजा है

Narendra Modi in Wardha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम ने महाराष्ट्र के वर्धा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी के विकास के आगे इंडी गठबंधन मुद्दों की कंगाली से जूझ रहा है। इसीलिए, ये लोग अब केवल गाली-गलौच और अपमान की राजनीति पर उतर आए हैं। इंडी अलायंस की जो पार्टी सनातन के विनाश की घोषणा करती है, उन नेताओं को ये लोग यहां महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी की धरती पर लाकर रैली करवाते हैं।

उन्होंने कहा कि बीते दिनों पहले रामनवमी के मौके पर अयोध्या में भगवान श्री राम का सूर्य तिलक हुआ। पूरे देश जश्न मना रहा था। उस समय एक इंडी नेता ने कहा कि यह पाखंड है। यह इंडी गठबंधन वाले नेताओं का असली चेहरा है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस जानती है कि वह चुनाव नहीं जीत सकती है। पीएम ने कहा कि आज जो पहले दौर का मतदान हुआ है, वह दिखा रहा है देश में फिर एक बार मोदी सरकार। पीएम ने कहा कि कांग्रेस और इंडी अलायंस की सोच हमेशा से विकास विरोधी और किसान विरोधी रही है।

इसीलिए, देश में दशकों तक किसानों की हालत इतनी खराब रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में परिवार के नाम पर पत्थर तो लग जाता था, लेकिन कई पीढियां गुजरने के बाद भी काम पूरा नहीं होता था। 2014 से पहले ये धारणा बन गयी थी कि देश में कुछ अच्छा हो ही नहीं सकता। लेकिन, जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसको गरीब के इस बेटे ने पूजा है

10 वर्षों में हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। पीएम ने कहा कि, आज इतनी बड़ी संख्या में आपकी ये उपस्थिति, वर्धा और अमरावती का ये प्रचंड समर्थन बता रहा है कि विकसित महाराष्ट्र और विकसित भारत का लक्ष्य दूर नहीं है। 2024 का ये चुनाव, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने का चुनाव है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवर्धामहाराष्ट्रMaharashtra BJPलोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप