नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री ने कहा- पार्टी में किसी को लेने से पहले बीजेपी की वॉशिंग में मशीन धोते हैं, हमारे पास गुजरात का निरमा पाउडर

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: August 29, 2019 04:20 PM2019-08-29T16:20:28+5:302019-08-29T16:37:52+5:30

नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री राव साहेब दानवे पाटिल ने पार्टी में दूसरे दलों से आने वाले नेताओं को लेकर अजीबो-गरीब बयान दिया है।

Narendra Modi Govt Min Raosaheb Danve says BJP wash anyone in its washing machine before taking in party | नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री ने कहा- पार्टी में किसी को लेने से पहले बीजेपी की वॉशिंग में मशीन धोते हैं, हमारे पास गुजरात का निरमा पाउडर

केंद्रीय मंत्री राव साहेब दानवे पाटिल। (फोटो- एएनआई)

Highlightsकेंद्रीय मंत्री राव साहेब दानवे पाटिल ने अपनी ही पार्टी को लेकर अजीबो-गरीब बयान दिया है। महाराष्ट्र के जालना में जनता को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीजेपी के पास वॉशिंग मशीन हैं जिसमें धोकर नेताओं को पार्टी में शामिल करते हैं।

नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता राव साहेब दानवे पाटिल ने दूसरे दलों से पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को लेकर एक बयान दिया जिस पर उनकी आलोचना हो रही है। उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री राव साहेब दानवे ने कहा, ''बीजेपी के पास एक वॉशिंग मशीन है। किसी को पार्टी में लेने से पहले हम उसे मशीन में धो देते हैं। हमारे पास गुजरात का निरमा पाउडर है।'' राव साहेब बुधवार (28 अगस्त) को महाराष्ट्र के जालना में जनता को संबोधित कर रहे थे।

इससे पहले महाराष्ट्र के जालना में ही राव साहेब दानवे ने दावा किया था कि विपक्ष के 17 विधायक बीजेपी में शामिल होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इशारा किया कि महाराष्ट्र की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता पदम सिंह पाटिल के बेटे और ओसमानाबाद विधायक रंजीत सिंह पाटिल भाजपा में आ सकते हैं। 



केंद्रीय मंत्री राव साहेब ने कहा था कि महीने के आखिर में विपक्ष के 4 विधायक बीजेपी में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क करेंगे। 

मीडिया में राव साहेब दानवे के बयान को विवादित कहा जा रहा है। कहा जा रहा है कि दानवे ने 'गुजरात का निरमा पाउडर' कहकर अपनी ही पार्टी का मजाक उड़ाया है। बता दें कि हाल में मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा था कि विपक्ष किसी मारक शक्ति का इस्तेमाल बीजेपी नेताओं पर कर रहा है। वह भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने की सभा में बोल रही थीं। 

Web Title: Narendra Modi Govt Min Raosaheb Danve says BJP wash anyone in its washing machine before taking in party

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे