लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार पोस्टमैन का नाम बदलने पर कर रही है विचार, इस नाम पर लग सकती है मुहर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 10, 2018 17:04 IST

सूचना प्रौद्योगिकी पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर की अगुवाई वाली संसद की स्थायी समिति ने डाक विभाग से पोस्टमैन को पोस्टपर्सन का नाम देने की सिफारिश की है। 

Open in App

नई दिल्ली, 10 अगस्तः बदलते समय के साथ अब लोग डाकिया को पोस्टमैन बुलाने लगे हैं, लेकिन सरकार अब इस नाम में बदलाव चाहती है। अब वह पोस्टमैन की जगह पोस्टपर्सन के नाम से डाकियों को बुलाने की तैयारी में है। विभाग ने यह भी कहा है कि सामान्य रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द ‘डाकिया’ लिंग-निर्पेक्ष है। 

दरअसल, सूचना प्रौद्योगिकी पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर की अगुवाई वाली संसद की स्थायी समिति ने डाक विभाग से पोस्टमैन को पोस्टपर्सन का नाम देने की सिफारिश की है। 

अनुदान मांगों पर अपनी रिपोर्ट में समिति ने कहा है कि डाक विभाग में लोगों तक उनकी डाक पहुंचाने वालों की नामावाली बनाने की जरूरत है, इसी के मद्देनजर पोस्टमैन को पोस्टपर्सन का नाम देने का सुझाव दिया गया है। यह रिपोर्ट मंगलवार को संसद में रखी गई।

समिति ने कहा कि डाक विभाग में पोस्टमैन और पोस्टवुमेन दोनों काम करते हैं। ऐसे में इसे बदलने की जरूरत है। समिति ने इस बात पर सहमति दी कि डाकिया नाम लिंग की दृष्टि से निर्पेक्ष है।

आपको बता दें कि सातवें  केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार सालाना पोस्टमैन को पांच हजार रुपए वर्दी भत्ता देने का निर्णय किया है। विभाग के एएसपी सुनिल राठौर ने बताया कि वर्दी की जेब और टोपी पर भारतीय डाक का लोगो होगा और कंधे पर लाल पट्टियां लगी होंगी। यह लोगो डाक विभाग कि ओर से दिया जाएगा। जुलाई महीने में इनके खातों मे राशि जमा भी कर दी गई है।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!  

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील