लाइव न्यूज़ :

नई शिक्षा नीति पर मोदी सरकार के खिलाफ 'लामबंद' हुआ दक्षिण भारत, बदलना पड़ा मसौदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2019 08:33 IST

नई शिक्षा नीति के मसौदे के नियम-पी4 5.9 में पहले जहां यह लिखा गया था कि हिंदी, अंग्रेजी और एक स्थानीय या राज्य की मातृ भाषा पढ़नी होगी. वहीं अब इस नियम में संशोधन कर कहा गया है कि आधुनिक भाषा के साथ भाषाई महत्व को देखते हुए अपनी पसंद की मातृभाषा या अन्य भाषा को लेने की छूट होगी.

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण भारत के सभी स्थानीय दलों के भाजपा सरकार के खिलाफ 'लामबंद' होने से चिंतित भाजपा सरकार ने नई शिक्षा नीति के मसौदे में बदलाव कर दिया है.तमिलनाडु में द्रमुक और अन्य दलों ने नई शिक्षा नीति के मसौदे में त्रिभाषा फॉर्मूले का विरोध किया था.पहले के मसौदे में समिति ने गैर हिंदी प्रदेशों में हिंदी की शिक्षा को अनिवार्य बनाने का सुझाव दिया था.

नई शिक्षा नीति पर बढ़े राजनीतिक विरोध और खासकर इसकी वजह से दक्षिण भारत के सभी स्थानीय दलों के भाजपा सरकार के खिलाफ 'लामबंद' होने से चिंतित भाजपा सरकार ने नई शिक्षा नीति के मसौदे में बदलाव कर दिया है. उस प्रारूप को बदल दिया गया है जिसमें हिंदी और अंग्रेजी में पढ़ाई की वकालत की गई थी. मसौदे के संशोधन में अब अन्य भाषाओं में भी पढ़ाई का इरादा व्यक्त किया गया है. इसे सरकार ने औपचारिक रूप से मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर भी जारी कर दिया है.नई शिक्षा नीति के मसौदे के नियम-पी4 5.9 में पहले जहां यह लिखा गया था कि हिंदी, अंग्रेजी और एक स्थानीय या राज्य की मातृ भाषा पढ़नी होगी. वहीं अब इस नियम में संशोधन कर कहा गया है कि आधुनिक भाषा के साथ भाषाई महत्व को देखते हुए अपनी पसंद की मातृभाषा या अन्य भाषा को लेने की छूट होगी. संशोधित पैरा में हिंदी और अंग्रेजी भाषा के नाम को हटा दिया गया है. इसके अलावा तीसरी भाषा के तौर पर वैकल्पिक भाषा चुनने का विकल्प दिए जाने की बात कही गई है.तमिलनाडु में द्रमुक और अन्य दलों ने नई शिक्षा नीति के मसौदे में त्रिभाषा फॉर्मूले का विरोध किया था और आरोप लगाया था कि यह हिंदी भाषा थोपने जैसा है. बहरहाल, नई शिक्षा नीति के संशोधित मसौदे में कहा गया है कि जो छात्र पढ़ाई जाने वाली तीन भाषाओं में से एक या अधिक भाषा बदलना चाहते हैं, वे ग्रेड 6 या ग्रेड 7 में ऐसा कर सकते हैं, जब वे तीन भाषाओं (एक भाषा साहित्य के स्तर पर) में माध्यमिक स्कूल के दौरान बोर्ड परीक्षा में अपनी दक्षता प्रदर्शित कर पाते हैं.

पहले के मसौदे में समिति ने गैर हिंदी प्रदेशों में हिंदी की शिक्षा को अनिवार्य बनाने का सुझाव दिया था. इस मुद्दे पर तमिलनाडु में द्रमुक सहित कई अन्य दलों ने भारी विरोध शुरू कर दिया था. द्रमुक के राज्यसभा सांसद तिरुचि शिवा और मक्कल नीधि मैयम नेता व अभिनेता कमल हासन ने इसे लेकर विरोध जाहिर किया है. तिरुचि शिवा ने केंद्र सरकार को आगाह करते हुए कहा था कि हिंदी को तमिलनाडु में लागू करने की कोशिश करके केंद्र सरकार आग से खेलने का काम कर रही है.वहीं, कमल हसन ने कहा था कि उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है और उनके विचार से, हिंदी भाषा को किसी पर भी थोपा नहीं जाना चाहिए. दूसरी ओर, स्कूलों में त्रिभाषा फॉर्मूले संबंधी नई शिक्षा नीति के मसौदे पर उठे विवाद के बीच केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने रविवार को स्पष्ट किया था कि सरकार अपनी नीति के तहत सभी भारतीय भाषाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और किसी प्रदेश पर कोई भाषा थोपी नहीं जाएगी.उन्होंने कहा, ''हमें नई शिक्षा नीति का मसौदा प्राप्त हुआ है, यह रिपोर्ट है. इस पर लोगों एवं विभिन्न पक्षकारों की राय ली जाएगी, उसके बाद ही कुछ होगा. कहीं न कहीं लोगों को गलतफहमी हुई है.''

टॅग्स :एनडीए सरकारनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील