लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi Ghaziabad Roadshow: 'जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे', मोदी के लिए दीवानी हुई जनता

By धीरज मिश्रा | Updated: April 6, 2024 17:38 IST

Narendra Modi Ghaziabad Roadshow: उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो करेंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर है।

Open in App
ठळक मुद्देगाजियाबाद में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो करेंगेपीएम मोदी को देखने के लिए लाखों की भीड़ भी जुट गई हैमहिलाओं ने नाचते-गाते हुए अपनी खुशी जाहिर की

Narendra Modi Ghaziabad Roadshow: उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो करेंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर है। पीएम मोदी को देखने के लिए लाखों की भीड़ भी जुट गई है। पीएम मोदी के रोड शो से पहले यहां पर भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता पहुंच चुकी है।

पीएम के रोड शो को लेकर लोगों में इतनी ज्यादा खुशी है कि महिलाओं ने नाचते हुए गाते हुए इसका उदाहरण दिया। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि संतों की नगरी में भगवा फहराएंगे। जो राम को लाए हैं हम उनकों लाएंगे। मालूम हो 5.30 बजे पीएम मोदी की रैली होनी है। यहां बताते चले कि यह रोड शो मालीवाड़ा से चौधरी मोड़ तक होगा।

राजस्थान से सीधे उत्तर प्रदेश आ रहे हैं मोदी

लोकसभा चुनावों में एनडीए को 400 का आंकड़ा पार करवाने के टारगेट को देखते हुए पीएम मोदी ने शनिवार को पहले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सभा को संबोधित किया। इसके बाद वह सीधे अजमेर राजस्थान पहुंचे। यहां एक सभा को संबोधित किया। अब पीएम सीधे गाजियाबाद पहुंच रहे हैं। सुबह और शाम पीएम मोदी उत्तर प्रदेश में हैं। इसका एक संकेत यह भी है कि यहां पर एनडीए ने 80 की 80 सीट जीतने का टारगेट सेट किया है। पीएम मोदी ने शनिवार को सभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर बरसे।

उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में कभी-कभी ऐसे मौके आते हैं, जब देश के नागरिकों का एक फैसला अगले सैकड़ों वर्षों का भविष्य तय करता है। 2024 का ये चुनाव ऐसा ही एक बड़ा अवसर है। आपके सामने तस्वीर साफ है। हम हैं जिसका मिशन है भ्रष्टाचार हटाओ और एक तरफ वे हैं उनका कमीशन कहता है भ्रष्टाचारी बचाओ। लेकिन ये मोदी है। पीछे हटने वाला नहीं है। भ्रष्टाचार पर तेज कार्रवाई जारी रहेगी। ये मोदी की गारंटी है।

टॅग्स :गाजियाबादग़ाज़ियाबाद लोकसभा सीटउत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर