लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी जन्मदिनः गांधी मैदान से "चलो जीते हैं" रथ रवाना, 243 विधानसभा क्षेत्र में घूमेंगे भाजपा नेता, 50000 जगहों पर प्रदर्शन

By एस पी सिन्हा | Updated: September 16, 2025 16:04 IST

Narendra Modi Birthday: भाजपा का यह 'सेवा पखवाड़ा' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हर साल मनाया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी पर दर्शाई गई फिल्म का सार्वनिक रूप से करीब 50 हजार जगहों पर प्रदर्शन होगा।भाजपा का यह 'सेवा पखवाड़ा' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हर साल मनाया जाता है। जनता के बीच जाकर सेवा कार्यों को बढ़ावा देना और सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाना है।

पटनाः बिहार में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा ने मंगलवार को पटना के गांधी मैदान से "चलो जीते हैं" नामक रथ को रवाना किया। यह रथ प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेगा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, मंत्री मंगल पांडेय, मंत्री नितिन नवीन सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा के प्रचार रथों को रवाना किया गया। राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में ये रथ जाएंगे और मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दर्शाई गई फिल्म का सार्वनिक रूप से करीब 50 हजार जगहों पर प्रदर्शन होगा।

भाजपा का यह 'सेवा पखवाड़ा' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हर साल मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य जनता के बीच जाकर सेवा कार्यों को बढ़ावा देना और सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाना है। 'चलो जीतें' रथ भी इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाएगा। यह रथ यात्रा पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच संवाद स्थापित करने का एक बड़ा माध्यम बनेगी।

इसके जरिए पार्टी राज्य के हर कोने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है। यह अभियान आगामी चुनावों के लिए भी एक महत्वपूर्ण तैयारी मानी जा रही है। भाजपा का कहना है कि इन फिल्मों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन, गरीबी, संघर्ष और जीवन की प्रेरणादायक कहानियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

पार्टी का मानना है कि इससे जनता को मोदी की सादगी और जुझारूपन से जोड़ने में मदद मिलेगी। इस अभियान के साथ ही पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक राज्य भर में ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जनकल्याण और सेवा संबंधी गतिविधियां आयोजित होंगी। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह भाजपा का बड़ा जनसंपर्क अभियान माना जा रहा है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नरेंद्र मोदीBJPबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप