लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi In Bihar: 'वो कह रहे हैं देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है', चुनावी सभा में बोले मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 26, 2024 14:43 IST

Narendra Modi In Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार पहुंचे थे। पीएम ने अररिया लोकसभा में चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने जहां एक तरफ आरजेडी-कांग्रेस का टारगेट पर लिया तो वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन के पुराने वीडियो पर तंज कसापीएम मोदी ने कहा, देश के संसाधनों पर देश की संपत्ति पर पहला हक मेरे देश के गरीबों का हैपीएम मोदी ने कहा, पूर्व पीएम का वीडियो आने के बाद कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम को सांप सूंघ गया है

Narendra Modi In Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार पहुंचे थे। पीएम ने अररिया लोकसभा में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने जहां एक तरफ आरजेडी-कांग्रेस का टारगेट पर लिया तो वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन के पुराने वीडियो पर तंज कसा। पीएम मोदी ने कहा कि इस देश के संसाधनों पर देश की संपत्ति पर पहला हक मेरे देश के गरीबों का मजदूरों का किसानों का माताओं-बहनों का है। चाहे किसी भी धर्म के हों, लेकिन अगर वो गरीब हैं तो पहला हक उनका है, ये मोदी की सोच है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज डॉ. मनमोहन सिंह का एक और पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें फिर से वो वही कह रहे  हैं कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। ये वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम को सांप सूंघ गया है। जब मैं कांग्रेस द्वारा सिर्फ मुसलमानों को प्राथमिकता दिए जाने की बात करता हूं, तो कुछ लोग आगबबूला हो जाते हैं। उनका इकोसिस्टम पिछले एक सप्ताह से मेरे बाल नोंच रहा है। मैं इन्हें कहना चाहता हूं कि 25 साल हो गए,आपने मुझे बहुत डराने की कोशिश की, लेकिन मैं डरा नहीं, इसलिए अब कोशिश बंद कर दो।

पीएम ने कहा कि 2011 में जब दिल्ली में आरजेडी और कांग्रेस की सरकार थी। तो उस समय के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की कैबिनेट ने ओबीसी आरक्षण का हिस्सा छीनकर धर्म के आधार पर वोटबैंक को आरक्षण देने की मंजूरी दे दी थी। लेकिन, उस समय जागरूक कोर्ट ने इन्हें ऐसा करने से रोक दिया था। ओबीसी जातियों का आरक्षण छीनकर, कांग्रेस अपने चहेते वोट बैंक को देना चाहती है।

तुष्टिकरण के दलदल में कांग्रेस-आरजेडी जैसी पार्टियां इतना धंस गई हैं कि उनके लिए संविधान भी मायने नहीं रखता। कांग्रेस और आरजेडी आपका हक छीनने की प्रव्रत्ति से बाज नहीं आ रहे हैं। अब कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के आरक्षण का हक छीनने की बहुत गहरी साजिश रची है। देश के संविधान ने साफ-साफ कहा है कि भारत में धर्म आधारित आरक्षण नहीं हो सकता।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमनमोहन सिंहबिहारलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए