लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi Bihar: 'मां-बाप से विरासत में पार्टी-कुर्सी मिल जाती है', लेकिन... कामों का हिसाब देने की हिम्मत नहीं

By धीरज मिश्रा | Updated: March 2, 2024 16:25 IST

Narendra Modi Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार दौरे पर थे। उन्होंने औरंगाबाद में 21,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा मौजूद रहे।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा कि बिहार ने एक बार फिर डबल इंजन की रफ्तार भी पकड़ ली है हम काम की शुरुआत भी करते हैं, काम पूरा भी करते हैं पीएम ने कहा कि मैंने सुना है कि इनकी पार्टी के बड़े बड़े नेता भी बिहार में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे

Narendra Modi Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार दौरे पर थे। उन्होंने औरंगाबाद में 21,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा मौजूद रहे। पीएम को सुनने के लिए लाखों की तदाद में लोग पहुंचे थे। पीएम ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब बिहार में एक बार फिर से डबल इंजन की सरकार चल रही है। बिहार का विकास, ये मोदी की गारंटी है।

बिहार में शांति और कानून व्यवस्था का राज, ये मोदी की गारंटी है। बिहार में बहन-बेटियों को अधिकार, ये मोदी की गारंटी है। तीसरे टर्म में हमारी सरकार इन्हीं गारंटियों को पूरा करने और विकसित बिहार बनाने के लिए काम करने के लिए संकल्पबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक वो दौर था जब बिहार के लोग अपने ही घरों से निकलने में डरते थे। एक ये दौर है जब बिहार में पर्यटन की संभावनाएं विकसित हो रही हैं। बिहार को वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें मिली हैं।

अमृत स्टेशनों का विकास किया जा रहा है। बिहार में जब पुराना दौर था। राज्य को अशांति, असुरक्षा और आतंक की आग में झोंक दिया गया था। बिहार के युवाओं को प्रदेश छोड़कर पलायन करना पड़ा। 

लोकसभा चुनाव नहीं राज्यसभा भाग रहे हैं

पीएम मोदी ने परिवारवाद पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने लालू-तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विरासत में मां-बाप से पार्टी और कुर्सी तो मिल जाती है। लेकिन, जब मां बाप की सरकार के दौरान किए कामों का जिक्र करने की हिम्मत नहीं करते हैं। पीएम ने कहा कि यह है परिवारवादी पार्टियों की हालत। पीएम ने कहा कि मैंने सुना है कि इनकी पार्टी के बड़े बड़े नेता भी बिहार में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। आरजेडी वाले भाग रहे हैं। लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना है यह तो राज्यसभा के लिए भाग रहे हैं। 

बिहार में विकास का उत्सव है

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार ने एक बार फिर डबल इंजन की रफ्तार भी पकड़ ली है। इसलिए बिहार इस समय पूरे उत्साह में भी है और आत्मविश्वास से भी भरा हुआ है। आपके चेहरों की ये चमक बिहार को लूटने का सपना देखने वालों के चेहरों पर हवाईयां उड़ा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यही एनडीए की पहचान है। हम काम की शुरुआत भी करते हैं, काम पूरा भी करते हैं और हम ही उसे जनता-जनार्दन को समर्पित भी करते हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनीतीश कुमारBJPजेडीयूलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया