लाइव न्यूज़ :

महंत नरेंद्र गिरि ने मौत से पहले अपना वीडियो किया था रिकॉर्ड! शिष्य का दावा, आनंद गिरि पर भी FIR दर्ज

By विनीत कुमार | Updated: September 21, 2021 10:56 IST

महंत नरेंद्र गिरी के मौत मामले में उनके शिष्य रहे आनंद गिरी के खिलाफ धारा-306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। उन्हें हरिद्वार में हिरासत में लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र गिरि के शिष्य निर्भय द्विवेदी का दावा- महंत नरेंद्र गिरि ने मौत से पहले रिकॉर्ड किया था अपना वीडियोनिर्भय द्विवेदी के अनुसार ये वीडियो पुलिस के पास है और इसकी जांच हो रही है।नरेंद्र गिरि के सबसे करीबी शिष्य रहे आनंद गिरी के खिलाफ धारा-306 के तहत एफआईआर हुई दर्ज।

प्रयागराज: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने अपनी मौत से पहले एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। नरेंद्र गिरि के शिष्य निर्भय द्विवेदी ने ये दावा किया है और कहा है कि ये वीडियो पुलिस के पास है और इसकी जांच हो रही है।

इंडिया टु़डे की रिपोर्ट के अनुसार निर्भय द्विवेदी ने बताया है कि वीडियो में वही बाते हैं जो सुसाइड नोट लिखी गई हैं। इस सुसाइड नोट में नरेंद्र गिरि ने कथित रूप से उन्हें परेशान करने वाले लोगों के नामों का उल्लेख किया था।

आईजी केपी सिंह के अनुसार सुसाइड लेटर में लिखा है, 'मैंने मर्यादा के साथ जीवन जिया, अपमान के साथ नहीं जी पाऊंगा, इसलिए खुद की जान ले रहा हूं।' नरेंद्र गिरि ने अपने करीब सात-आठ पन्नों के पत्र में यह भी लिखा कि वह कई कारणों से परेशान थे और इसलिए अपना जीवन समाप्त करने का फैसला कर रहे हैं।

आनंद गिरि पर एफआईआर दर्ज

प्रयागराज पुलिस ने बताया कि कभी नरेंद्र गिरि के सबसे करीबी शिष्य रहे आनंद गिरी का नाम भी सुसाइड नोट में शामिल है।

वहीं, यूपी एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा कि आनंद गिरी को उत्तराखंड पुलिस की मदद से हरिद्वार से हिरासत में लिया गया है। कुमार ने कहा कि आनंद गिरी को यूपी पुलिस की 10 जवानों की एक टीम प्रयागराज लेकर आ रही है।

साथ ही नरेंद्र गिरी के मौत मामले में आनंद गिरी के खिलाफ धारा-306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत FIR भी दर्ज कर ली गई है।

गौरतलब है कि महंत नरेंद्र गिरि ने अपने मठ बाघंबरी गद्दी में सोमवार की शाम मृत मिले थे। उनका शव पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था।

महंत के शिष्यों के मुताबिक, घटना के समय दरवाजा भीतर से बंद था और उन्होंने दरवाजा तोड़कर उन्हें फंदे से उतारकर जमीन पर लिटाया। सिंह ने बताया कि पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो महंत की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस महानिरीक्षक (प्रयागराज रेंज) केपी सिंह ने बताया कि पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो महंत की मृत्यु हो चुकी थी।

टॅग्स :महंत नरेंद्र गिरिप्रयागराजउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप