लाइव न्यूज़ :

महंत नरेंद्र गिरि मौत: सुसाइड नोट में खुलासा, आनंद गिरि कर रहे थे ब्लैकमेल, फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 21, 2021 19:39 IST

Narendra Giri death: उत्तर प्रदेश के एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज होने के बाद आनंद गिरि को सोमवार रात हिरासत में लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसुसाइड नोट भी एक तरह की वसीयत है।बलबीर गिरि को अपना उत्तराधिकारी बनाया है।प्रयागराज के बाघंबरी मठ में सोमवार को शीर्ष संत महंत नरेंद्र गिरि मृत पाए गए थे।

प्रयागराजः अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि कथित आत्महत्या के मामले में उनके शिष्य आनंद गिरि को हरिद्वार से हिरासत में लिया है। इस बीच 8 पेज का सुसाइड नोट सामने आया है। महंत पिछले सप्ताह ही आत्महत्या करने की सोच रहे थे। 

महंत नरेंद्र गिरि के हस्तलिखित नोट में स्पष्ट रूप से कहा गया है किआत्महत्या की थी और उन्होंने अपने अलग हुए शिष्य आनंद गिरि और हनुमान मंदिर के पुजारी आद्या तिवारी और उनके बेटे संदीप तिवारी का नाम का उल्लेख किया है। नोट में कहा गया है कि मानसिक रूप से परेशान किया गया था और आनंद गिरि द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था।

सुसाइड नोट में खुलासा हुआ है कि आनंद गिरि एक महिला के साथ मेरी एक मॉर्फ्ड इमेज और वीडियो जारी करने जा रहे थे, जो मेरी छवि को खराब करेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश प्रशासन से भी अपील की है कि आनंद गिरि को सजा दी जाए, तभी उन्हें शांति मिलेगी।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैंने पिछले हफ्ते आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाई। महंत ने लिखा कि उन्होंने अपना जीवन सम्मान और गरिमा के साथ जिया है और अब अपमान नहीं सह सकते।

शिष्य आनंद गिरि को हरिद्वार से हिरासत में लिया गया

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की कथित आत्महत्या के मामले में उनके शिष्य आनंद गिरि को हरिद्वार से हिरासत में लिया है। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने मंगलवार को बताया कि आनंद गिरि के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज होने के बाद उन्हें सोमवार रात हिरासत में लिया गया।

सोमवार को अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने अपने श्रीमठ बाघंबरी गद्दी में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के मुताबिक, महंत नरेंद्र गिरि के शव के पास सात-आठ पेज का एक सुसाइड नोट पाया गया जिसमें उन्होंने कई बातें लिखी थीं।

कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट में तीन लोगों के नाम थे और प्राथमिकी के आधार पर आनंद गिरि को हिरासत में लिया गया हैं । उन्होंने बताया, "उसे आगे की जांच के लिए इलाहाबाद लाया जा रहा है।" उन्होंने कहा कि मामले में सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। कुमार ने कहा कि मामले की 'निष्पक्ष और पारदर्शी' जांच जारी है और राज्य पुलिस मामले को संभालने में सक्षम है। 

टॅग्स :महंत नरेंद्र गिरिउत्तर प्रदेशइलाहाबादलखनऊयोगी आदित्यनाथup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप