लाइव न्यूज़ :

नारायण साईं को उम्रकैद के बाद उनकी पत्नी ने कहा, 'तलाक के बारे में सोच रही हूं'

By भाषा | Updated: May 1, 2019 20:16 IST

Open in App

जेल में बंद आसाराम के बेटे नारायण साईं को बलात्कार के आरोप में उम्रकैद की सजा दिये जाने के बाद उसकी पत्नी जानकी हरपलानी ने कहा कि इस अदालती निर्णय के बाद वह तलाक का मुकदमा दायर करने पर विचार कर रही है। नारायण (47) की इंदौर निवासी पत्नी जानकी हरपलानी उर्फ शिल्पी ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए "पीटीआई-भाषा" से कहा, "नारायण साईं को उम्रकैद की सजा सुनाये जाने के फैसले से उन सभी लोगों को बहुत बड़ी सीख मिलेगी जो धर्म के नाम पर महिलाओं के साथ कुकृत्य करते हैं।"

जानकी ने कहा, "मैं कुछ वर्ष पहले यह कहकर अपने पति से अलग हुई थी कि मैं उनके गलत कामों में उनका साथ नहीं दे सकती। अब मैं विचार कर रही हूं कि तलाक का मुकदमा दायर करूं, ताकि मैं अपने नये जीवन की शुरूआत कर सकूं।" उन्होंने कहा, "मैं सीए बनना चाहती हूं। मैं नहीं चाहती कि मेरे भावी जीवन में मेरा नाम नारायण साईं या उनके परिवार से किसी भी तरह जोड़ा जाये।"

जानकी ने हालांकि बताया कि तलाक का मुकदमा दायर करने के अंतिम निर्णय पर पहुंचने से पहले, उन्हें भरण-पोषण, घरेलू हिंसा और प्रताड़ना के उन लंबित मामलों में फैसलों का फिलहाल इंतजार है जो उन्होंने नारायण साईं और उनके परिवार के खिलाफ स्थानीय अदालत में दायर कर रखे हैं। उन्होंने बताया कि कुटुम्ब न्यायालय ने जनवरी 2018 में नारायण साईं को आदेश दिया था कि वह उन्हें हर महीने 50,000 रुपये की दर से भरण-पोषण खर्च प्रदान करे।

जानकी ने कहा, "अदालत के इस आदेश के बावजूद मुझे अपने पति की ओर से अब तक भरण-पोषण राशि नहीं दी गयी है। हालांकि, मुझे भरोसा है कि मुझे इस सिलसिले में लंबित मामले में अदालत से इंसाफ मिलेगा।" नारायण साईं को मंगलवार को सूरत की एक अदालत ने बलात्कार के मामले में उम्रकैद की सजा सुनायी थी।

टॅग्स :आसाराम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

भारतAsaram Bapu gets bail: बलात्कार के दोषी आसाराम बापू को चिकित्सा आधार पर मिली अंतरिम जमानत

क्राइम अलर्टAsaram Bapu Hospitalised: बलात्कार का आरोपी आसाराम बापू जोधपुर AIIMS में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद पहुंचा अस्पताल

भारतआसाराम पैरोल के लिए दूसरी बार राजस्थान उच्च न्यायालय पहुंचा, अदालत ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब देने को कहा

बॉलीवुड चुस्कीBandaa Review: मनोज बाजपेयी की दमदार एक्टिंग से भरपूर फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है'

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप