लाइव न्यूज़ :

अमित शाह से नारा लोकेश ने की मुलाकात, सीएम जगनमोहन पर लगाया 'बदले की राजनीति' करने का आरोप, जेल में बंद चंद्रबाबू नायडू की सुरक्षा पर जताई चिंता

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 12, 2023 12:25 IST

आंध्र प्रदेश में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद सूबे में लगी सियासी आग अब दिल्ली सत्ता के गलियारे तक जा पहुंची है। नायडू के बेटे नारा लोकेश ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करते जेल में बंद पिता की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकातनारा लोकेश ने गृहमंत्री शाह से मुलाकात के दौरान जेल में बंद पिता नायडू की सुरक्षा पर जताई चिंतालोकेश ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

नई दिल्ली: तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद आंध्र प्रदेश में लगी सियासत तुफान की आग अब दिल्ली सत्ता के गलियारे तक जा पहुंची है।

जी हां, चंद्रबाबू नायडू के बेटे और टीडीपी के महासचिव नारा लोकेश ने बीते बुधवार को दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और जेल में बंद अपने पिता की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और साथ ही मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी पर आरोप लगाया कि वो सूबे में बदले की राजनीति कर रहे हैं।

आध्र प्रदेश कौशल विकास घोटाला मामले में सीआईडी की गिरफ्तर में चल रहे पूर्व मुख्यमंत्री नायडू के बेटे नारा लोकेश ने गृह मंत्री अमित शाह से कहा कि उन्हें जेल में बंद अपने पिता की जान की सुरक्षा को लेकर चिंता है। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी सरकार राज्य मशीनरी का घोर दुरुपयोग कर रही है।

नारा लोकेश ने गृहमंत्री शाह से कहा, “गृहमंत्री जी से मुलाकात करके मैंने उन्हें आंध्र प्रदेश में जगन सरकार द्वारा राज्य मशीनरी के ज़बरदस्त दुरुपयोग औऱ बदले की राजनीति के बारे में जानकारी दी। मैंने बताया कि वो कैसे चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ प्रतिशोध की भयावह राजनीति कर रहे हैं। जेल में बंद मेरे पिता को जान को खतरा है।''

मालूम हो कि सूबे के कौशल विकास घोटाले के अलावा जगन सरकार ने चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अमरावती रोड निर्माण और फाइबरनेट घोटाले में केस दर्ज किया है। पूर्व सीएम नायडू कौशल विकास घोटाले के सिलसिले में 11 सितंबर से आंध्र प्रदेश की राजमुंदरी सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

विजयवाड़ा में एंटी करप्शन ब्यूरो की स्पेशल कोर्ट ने नायडू की न्यायिक हिरासत 19 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। उससे पहले बीते सोमवार को कोर्ट ने कौशल विकास मामले में नायडू की दायर जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।

इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प पहलू है कि नारा लोकेश और गृहमंत्री शाह के बीच हुई मुलाकात आंध्र प्रदेश सीआईडी ​​द्वारा अमरावती इनर रिंग रोड घोटाला मामले में नायडू से पूछताछ शुरू करने के एक दिन बाद हुई।

अमरावती इनर रिंग रोड मामले में सीआईडी ​​ने नारा लोकेश से भी बुधवार को पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद लोकेश ने मीडिया को बताया कि सीआईडी ​​अधिकारियों ने ऐसे सवाल पूछे जो मामले से संबंधित नहीं थे।

नारा लोकेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है और वह सीआईडी ​​अधिकारियों के आदेश पर पूछताछ के लिए गये थे।

टॅग्स :अमित शाहएन चन्द्रबाबू नायडूJagan Mohan Reddyआंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष