लाइव न्यूज़ :

अयोध्या मामला: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- "पुनर्विचार याचिका की बात करने वाले लोग समाज में टकराव पैदा कर रहे हैं"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2019 12:28 IST

नकवी ने कहा कि देश के इन दो प्रमुख मुस्लिम संगठनों पर उस वक्त निशाना साधा है जब इन दोनों ने उच्चतम न्यायालय के फैसले के खिलाफ अगले कुछ दिनों के भीतर पुनर्विचार याचिका दायर करने की घोषणा की है। नकवी ने "पीटीआई-भाषा" को दिए साक्षात्कार में कहा कि मुस्लिम समाज के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा ''सिर्फ बाबरी नहीं, बराबरी (शिक्षा एवं सामाजिक सशक्तीकरण में) भी है।'' पर्सनल लॉ बोर्ड और जमीयत पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, '' कुछ अलग-थलग पड़ी आवाजें हैं जो पूरे समाज की नहीं हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देनकवी ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और जमीयत उलेमा-ए-हिंद पर निशाना साधा।नकवी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद अयोध्या का मुद्दा अब खत्म हो गया है और इसे अब उलझाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और जमीयत उलेमा-ए-हिंद पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि अयोध्या मामले में पुनर्विचार याचिका की बात करने वाले लोग ''बिखराव और टकराव का माहौल'' पैदा करने की कोशिश में हैं लेकिन समाज इसे स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद अयोध्या का मुद्दा अब खत्म हो गया है और इसे अब उलझाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए क्योंकि देश की शीर्ष अदालत ने सर्वसम्मति के फैसले में इस मामले को हल कर दिया है।

नकवी ने देश के इन दो प्रमुख मुस्लिम संगठनों पर उस वक्त निशाना साधा है जब इन दोनों ने उच्चतम न्यायालय के फैसले के खिलाफ अगले कुछ दिनों के भीतर पुनर्विचार याचिका दायर करने की घोषणा की है। नकवी ने "पीटीआई-भाषा" को दिए साक्षात्कार में कहा कि मुस्लिम समाज के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा ''सिर्फ बाबरी नहीं, बराबरी (शिक्षा एवं सामाजिक सशक्तीकरण में) भी है।'' पर्सनल लॉ बोर्ड और जमीयत पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, '' कुछ अलग-थलग पड़ी आवाजें हैं जो पूरे समाज की नहीं हैं ।

सभी वर्गों की भावना यही है कि अदालत से मामला हल हो गया है और हम आगे बढ़ना चाहिए। हमें इसमें उलझना नहीं चाहिए।" नकवी ने सवाल किया, '' अगर वे (पर्सनल लॉ बोर्ड और जमीयत) इतने ही गम्भीर थे तो फिर पहले ही अदालत के कहने पर समझौते के लिए सहमत क्यों नहीं हुए?'' उन्होंने कहा, '' ये लोग बिखराव और टकराव का माहौल बनाने की कोशिश में हैं, लेकिन कोई भी समाज इसे स्वीकार नहीं करेगा।" उन्होंने कहा, ''आदर्श स्थिति यह होगी कि ऐसे दशकों पुराने मामले को उलझाने की कोशिश नहीं हो जिसका समाधान न्यायालय ने सर्वसम्मति के फैसले से कर दिया है।''

मंत्री ने कहा, ''समाज के सभी वर्गों ने फैसले का सम्मान किया। लेकिन अगर कुछ लोगों को इस फैसले के बाद देश में दिखी एकता हजम नहीं हो रही है तो दुखद है।'' यह पूछे जाने पर कि पुनर्विचार याचिका अयोध्या मामले में नया अध्याय खोलने की कोशिश है तो नकवी ने कहा कि देश यह स्वीकार नहीं करेगा और लोगों के लिए यह मामला अब खत्म हो गया है। इस सवाल पर कि क्या मुस्लिम पक्ष को पांच एकड़ भूमि स्वीकार करनी चाहिए तो मंत्री ने कहा कि इस बारे में निर्णय सम्बंधित पक्षों को करना है और जहां तक अयोध्या की बात है तो वहां पहले से ही कई मस्जिदें हैं।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन : एआईएमआईएम : एआईएमआईएम : प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए नकवी ने कहा कि यह देश किसी की मर्जी से नहीं, बल्कि संविधान से चलता है । उन्होंने यह भी कहा कि फैसले के बाद देश में जो शांति और एकजुटता दिखी उसके लिए वह जनता को सलाम करते हैं। 

टॅग्स :मुख्तार अब्बास नक़वीअयोध्या फ़ैसलाअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

ज़रा हटकेबच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है