लाइव न्यूज़ :

ननकाना साहिबः सिख व्यक्ति की हत्या, भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को किया तलब

By भाषा | Updated: January 6, 2020 20:41 IST

भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को तलब किया, गुरद्वारा ननकाना साहिब की बेअदबी और सिख युवक की हत्या पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। पाकिस्तान से अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने को कहा गया।

Open in App
ठळक मुद्दे पाकिस्तान को अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करना चाहिए।मंत्रालय ने कहा, ‘‘पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी सैयद हैदर शाह को आज समन किया गया।

भारत ने सोमवार को पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी सैयद हैदर शाह को समन किया और ननकाना साहिब गुरुद्वारे को अपवित्र करने तथा पेशावर में एक सिख व्यक्ति की हत्या पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। पाकिस्तान से ननकाना साहिब में हुई घटना और सिख व्यक्ति की हत्या के मामले में दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा गया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि राजनयिक को बता दिया गया कि पाकिस्तान को अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करना चाहिए। मंत्रालय ने कहा, ‘‘पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी सैयद हैदर शाह को आज समन किया गया और ननकाना साहिब में स्थित पवित्र गुरुद्वारा श्री जनम अस्थान में तोड़फोड़ तथा गुरुद्वारे को अपवित्र करने एवं पेशावर में सिख समुदाय के एक व्यक्ति की लक्षित हत्या पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई।’’ 

टॅग्स :मोदी सरकारजयशंकरपाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए