लाइव न्यूज़ :

शहीद के ताबूत पर लिपटा था बीजद का झंडा, भाजपा ने नवीन पटनायक से माफी मांगने को कहा

By भाषा | Updated: June 21, 2019 19:19 IST

यह फोटो गुरुवार को लिया गया और इसे शुक्रवार को अपलोड किया गया। 44 राष्ट्रीय रायफल्स के जवान साहू राज्य के ढेंकानाल जिले के रहने वाले थे। वह गत 17 जून को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुये बम धमाके में घायल हुये और 18 जून को अस्पताल में चिकित्सा के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस शहीद का ताबूत तिरंगे के बजाए बीजद के झंडे में लिपटा हुआ है।भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद बैजयंत पांडा ने भी कहा कि सत्ताधारी दल को क्षमा मांगनी चाहिये।

ओडिशा में शहीद जवान अजित कुमार साहू के ताबूत के सत्तारूढ़ बीजद के झंडे में लिपटे होने का एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद राज्य की विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से माफी मांगने को कहा।

यह फोटो गुरुवार को लिया गया और इसे शुक्रवार को अपलोड किया गया। 44 राष्ट्रीय रायफल्स के जवान साहू राज्य के ढेंकानाल जिले के रहने वाले थे। वह गत 17 जून को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुये बम धमाके में घायल हुये और 18 जून को अस्पताल में चिकित्सा के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

भाजपा के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की राज्य इकाई के अध्यक्ष कर्नल बी के बस्तिया ने संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को लोगों और शहीद के परिवार की संवेदनाओं को चोट पहुंचाने के लिए बिना शर्त माफी मांगनी चाहिये।

उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस शहीद का ताबूत तिरंगे के बजाए बीजद के झंडे में लिपटा हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद बैजयंत पांडा ने भी कहा कि सत्ताधारी दल को क्षमा मांगनी चाहिये। बीजद प्रवक्ता सस्मित पात्रा ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय करार दिया है। 

टॅग्स :ओड़िसानवीन पटनायकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील