लाइव न्यूज़ :

नायडू ने ट्वीट कर कहा, नरसिंह राव जी की जन्म जयंती के अवसर पर उनके व्यक्तित्व को सादर प्रणाम करता हूं

By भाषा | Updated: June 28, 2019 13:02 IST

नायडू ने ट्वीट कर कहा, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव जी की जन्म जयंती के अवसर पर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और विद्वत्ता को सादर प्रणाम करता हूं। आपने अपने सुदीर्घ यशस्वी सार्वजनिक जीवन में निष्ठापूर्वक जनसेवा की, जो जन प्रतिनिधियों के लिए अनुकरणीय है।”

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, “आपने विषम परिस्थितियों में देश की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा और गति प्रदान की।आपने जिन आर्थिक सुधारों को प्रारंभ किया देश उन पर आगे बढ़ा और आज विश्व की सबसे तेज बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिंह राव की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश में आर्थिक सुधारों की दिशा में किए गए उनके कार्यों को याद किया।

नायडू ने ट्वीट कर कहा, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव जी की जन्म जयंती के अवसर पर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और विद्वत्ता को सादर प्रणाम करता हूं। आपने अपने सुदीर्घ यशस्वी सार्वजनिक जीवन में निष्ठापूर्वक जनसेवा की, जो जन प्रतिनिधियों के लिए अनुकरणीय है।”

राव के कार्यकाल में शुरू हुए आर्थिक सुधार कार्यक्रमों का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा, “आपने विषम परिस्थितियों में देश की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा और गति प्रदान की। आपकी देश के प्रति निष्ठा और दूरदृष्टि आज भी हमारा मार्गदर्शन करती है।”

उपराष्ट्रपति ने राव की 98वीं जयंती पर कहा, “आपने जिन आर्थिक सुधारों को प्रारंभ किया देश उन पर आगे बढ़ा और आज विश्व की सबसे तेज बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। पुण्य स्मृति में विनम्र श्रद्धांजलि।” उल्लेखनीय है कि देश के नौवें प्रधानमंत्री के रूप में राव का कार्यकाल 1991 से 1996 तक था। 

 

टॅग्स :पी वी नरसिम्हा रावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप