लाइव न्यूज़ :

नागपुर के आवारा सुअर जाएंगे चेन्नई, मनपा ने तमिलनाडु की टीम काे दिया ठेका

By वसीम क़ुरैशी | Updated: September 2, 2021 19:45 IST

बुधवार की दाेपहर करीब ढाई बजे से ही आवारा सुअर पकड़ने की मुहिम शुरू की गई. सिविल लाइंस स्थित मरियम नगर से इसकी शुरुआत की गई.

Open in App
ठळक मुद्दे कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर नाले में सुअर लाकर छाेड़ रहे हैं. सुअराें ने बीएसएनएल से लगे फुटपाथ काे तबाह कर दिया है. कार्यालय परिसर में भी इनकी धमाचाैकड़ी परेशानी का सबब बनी हुई है.

नागपुरः शहरी क्षेत्र में बेतहाशा बढ़ रही आवारा सुअराें की तादाद पर अब अंकुश लगाया जा रहा है. मनपा ने शहर के सुअर पकड़ने का ठेका चेन्नई के मदुरई की एक एजेंसी काे दिया है.

 

खास बात ये है कि ये एजेंसी सुअर पकड़ने के ऐवज में आर्थिक रूप से कमजाेर मनपा से काेई चार्ज भी नहीं ले रही है. ये केवल पकड़े गए सुअर अपने साथ चेन्नई ले जाएगी. बुधवार की दाेपहर करीब ढाई बजे से ही आवारा सुअर पकड़ने की मुहिम शुरू की गई. सिविल लाइंस स्थित मरियम नगर से इसकी शुरुआत की गई.

सूत्राें के अनुसार यहां कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर नाले में सुअर लाकर छाेड़ रहे हैं. इन सुअराें ने बीएसएनएल से लगे फुटपाथ काे तबाह कर दिया है. कार्यालय परिसर में भी इनकी धमाचाैकड़ी परेशानी का सबब बनी हुई है. इसके बाद आरटीओ कार्यालय व अंबाझरी के कुछ हिस्साें में सुअर पकड़े गए.

शाम करीब 5.30 बजे ये टीम महाराजबाग प्राणी संग्रहालय पहुंची और यहां से भी सुअर पकड़े गए. इस मुहिम के दाैरान एनडीएस के जवान भी काफी संख्या में टीम के साथ माैजूद रहे. सुअराें के पकड़े जाने से संबंधित इलाकाें के नागरिकाें काे आंशिक रूप से राहत मिली है.

पिछले साल नहीं हाे पाया था काम सुअर पकड़ने वाली चेन्नई की इस टीम से पिछले साल भी संपर्क किया गया था लेकिन काेराेना के असर के चलते ये काम नहीं हाे पाया था लेकिन इस वर्ष इसकी शुरुआत हाे चुकी है. डाॅ. गजेंद्र महल्ले, स्वास्थ्य अधिकारी, मनपा

 

टॅग्स :नागपुरNagpur Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप