लाइव न्यूज़ :

पहले मेरी आदत थी चॉकलेट का रैपर कार के बाहर फेंकता था?, अब घर ले जाता हूं और कूड़ेदान में फेंकता हूं, नितिन गडकरी ने किया खुलासा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2024 12:06 IST

सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता का मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पान मसाला खाने के बाद सड़क पर थूकने वाले लोगों की तस्वीरें खींचकर उन्हें अखबारों में प्रकाशित किया जाना चाहिए, ताकि लोग देख सकें।

Open in App
ठळक मुद्देमहात्मा गांधीजी ने ऐसे प्रयोग किए थे।कचरे को जैविक उत्पादों में बदला जा सके। कचरे को संपदा में बदलने की भी वकालत की।

 

 

 

 

 

नागपुरः केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सुझाव दिया कि पान मसाला खाकर सड़कों पर थूकने वाले व्यक्तियों की तस्वीरें खींचकर उन्हें अखबारों में प्रकाशित किया जाना चाहिए ताकि लोग देख सकें। नागपुर नगर निगम द्वारा आयोजित 'स्वच्छ भारत अभियान' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने याद किया कि पहले वह अपनी कार के बाहर चॉकलेट के रैपर फेंक दिया करते थे। महात्मा गांधी की जयंती पर गडकरी ने पर्यावरण की रक्षा के लिए स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया और एकल-उपयोग प्लास्टिक से मुक्त वातावरण बनाने की वकालत की।

उन्होंने कहा, ‘‘लोग बहुत होशियार हैं। चॉकलेट खाने के बाद वे तुरंत ही रैपर फेंक देते हैं। हालांकि, जब वे विदेश जाते हैं, तो चॉकलेट खाने के बाद उसका कवर जेब में रख लेते हैं। वे विदेश में अच्छा व्यवहार करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पहले मेरी आदत थी कि मैं चॉकलेट का रैपर कार के बाहर फेंक देता था। आज जब मैं चॉकलेट खाता हूं, तो उसका रैपर घर ले जाता हूं और कूड़ेदान में फेंकता हूं।’’

सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता का मुद्दा उठाते हुए गडकरी ने कहा कि पान मसाला खाने के बाद सड़क पर थूकने वाले लोगों की तस्वीरें खींचकर उन्हें अखबारों में प्रकाशित किया जाना चाहिए, ताकि लोग देख सकें। उन्होंने दावा किया, ‘‘महात्मा गांधीजी ने ऐसे प्रयोग किए थे।’’ नागपुर के सांसद गडकरी ने कचरे को संपदा में बदलने की भी वकालत की और ऐसी पहल का सुझाव दिया, जिसमें कचरे को जैविक उत्पादों में बदला जा सके। 

टॅग्स :नितिन गडकरीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटकेराष्ट्रतेज-राष्ट्रप्राण-राष्ट्रध्वज!, विदर्भ के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज को मुख्यमंत्री ने राष्ट्र को किया समर्पित, नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में लगाया गया भव्य तिरंगा, फोटो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील