लाइव न्यूज़ :

Nagpur LS polls 2024: 12 बार जीत चुकी है कांग्रेस, नितिन गडकरी ने लगाया था ‘ब्रेक’, यहां देखें 1951 से लेकर 2019 तक सांसदों की लिस्ट

By फहीम ख़ान | Updated: April 18, 2024 13:20 IST

Nagpur LS polls 2024: 12 बार जीत दर्ज कर चुकी कांग्रेस को नितिन गडकरी ने ही वर्ष 2014 में शिकस्त दी थी. इसके बाद के दोनों चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा है.

Open in App
ठळक मुद्देविकास ठाकरे जैसे कद्दावर उम्मीदवार को उतारकर नितिन गडकरी के खिलाफ का मुकाबला कड़ा कर दिया है.कांग्रेस के पारंपरिक वोट कटुवा माने जाने वाले एमआईएम और वंचित बहुजन आघाड़ी ने इस क्षेत्र में इस बार अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है.ऐसे में भाजपा बनाम कांग्रेस की सीधी लड़ाई यहां पर देखने मिलेगी.

Nagpur LS polls 2024: नागपुर को संघ का गढ़ कहा जाता है. क्योंकि यहां पर संघ का मुख्यालय स्थित है. इस लिहाज से नागपुर न सिर्फ संघ के लिए बल्कि भारतीय जनता पार्टी के लिए भी बेहद खास और अहम माना जाता है. नागपुर लोकसभा सीट से नितिन गडकरी सांसद हैं. वह लगातार दो बार यहां से चुनाव जीत चुके हैं. वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव तक कांग्रेस का इस सीट पर हमेशा बोलबाला रहा है. हालांकि 12 बार जीत दर्ज कर चुकी कांग्रेस को नितिन गडकरी ने ही वर्ष 2014 में शिकस्त दी थी. इसके बाद के दोनों चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा है.

2019 के चुनाव में कांग्रेस ने नाना पटोले और इस चुनाव में विकास ठाकरे जैसे कद्दावर उम्मीदवार को उतारकर नितिन गडकरी के खिलाफ का मुकाबला कड़ा कर दिया है. उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पारंपरिक वोट कटुवा माने जाने वाले एमआईएम और वंचित बहुजन आघाड़ी ने इस क्षेत्र में इस बार अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है. ऐसे में भाजपा बनाम कांग्रेस की सीधी लड़ाई यहां पर देखने मिलेगी.

कब -कब जीती कांग्रेस, भाजपा

इस लोकसभा क्षेत्र में वर्ष 1951 और 1957 में कांग्रेस की अनसुयाबाई काले, 1967 में एन. आर. देवघरे, 1977 में गेव एम. आवारी, 1980 में जांबुवंतराव धोटे, 1984 और 1989 में बनवारीलाल पुरोहित, 1991 में दत्ता मेघे, 1998, 1999, 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के विलास मुत्तेमवार ने जीत दर्ज की है. वहीं वर्ष 1996 के चुनाव में भाजपा के बनवारीलाल पुरोहित ने जीत दर्ज की थी. इसके बाद भाजपा प्रत्याशी नितिन गडकरी ने 2014 और 2019 के चुनावों में जीत दर्ज की.

ऐसे हैं जातीय समीकरण

नागपुर लोकसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या 22 लाख 19 हजार 244 है. इनमें से आधे तो ओबीसी हैं, जबकि 20 प्रतिशत मतदाता दलित हैं और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 10 से 12 प्रतिशत तक है. दलित और ओबीसी मतदाता इस निर्वाचन क्षेत्र में अहम माने जाते हैं. कहा यह भी जा रहा हैं कि ये दोनों वर्गों के वोट जिस तरफ बड़ी मात्रा में गए, पलड़ा उसी तरह भारी पड़ेगा.

महिला मतदाता भी निर्णायक भूमिका में इस लोकसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या भी पुरूष मतदाताओं के लगभग बराबरी में होने की वजह से वे भी निर्णायक की भूमिका में है. कुल 22 लाख 19 हजार 244 मतदाताओं में 11 लाख 11 हजार 298 पुरूष और 11 लाख 7 हजार 724 महिला मतदाता है. दक्षिण -पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाता 1 लाख 86 हजार 903 है.

वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 88 हजार 687 है. इसी तरह नागपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भी महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 87 हजार 643 है. जबकि यहां पर पुरूष मतदाता 1 लाख 84 हजार 199 है. नागपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भी महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है. यहां 1 लाख 81 हजार 947 पुरूष मतदाता है, वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 84 हजार 495 है.

वर्ष     सांसद का नाम     पार्टी 

1951     अनसुयाबाई काले     (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) 

1957     अनसूयाबाई काले     (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) 

1962     एम. एस. अणे     (निर्दलीय)

1967     एन. आर. देवघरे     (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) 

1971     जांबुवंतराव धोटे     (फॉरवर्ड ब्लॉक)

1977     गेव एम. आवारी     (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) 

1980     जांबुवंतराव धोटे    कांग्रेस (आई)

1984     बनवारीलाल पुरोहित     (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) 

1989     बनवारीलाल पुरोहित     (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) 

1991     दत्ता मेघे     (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) 

1996     बनवारीलाल पुरोहित     (भारतीय जनता पार्टी)

1998     विलास मुत्तेमवार     (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) 

1999     विलास मुत्तेमवार     (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) 

2004     विलास मुत्तेमवार     (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) 

2009     विलास मुत्तेमवार     (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) 

2014     नितिन गडकरी     (भारतीय जनता पार्टी)

2019     नितिन गडकरी     (भारतीय जनता पार्टी)

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव २०२४नागपुरनितिन गडकरीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद