लाइव न्यूज़ :

नागपुर: स्कूल में शिक्षक ने की बच्चों की पिटाई तो हेडमास्टर दोषी नहीं, हाईकोर्ट ने दिया फैसला

By सौरभ खेकडे | Updated: February 25, 2022 20:22 IST

हेडमास्टर के वकील तेजस देशपांडे ने कोर्ट में दलील दी कि घटना के वक्त वह मौके पर उपस्थित नहीं थे और ना ही विद्यार्थियों को पीटने की उनकी मंशा थी. हालांकि निचली अदालतों ने इस बात को महत्व नहीं दिया था.

Open in App

नागपुर: बंबई हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने अपने हालिया फैसले में स्पष्ट किया है कि स्कूल में अगर कोई शिक्षक बच्चों की पिटाई करता है, तो जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत स्कूल के प्रधानाध्यापक को दोषी नहीं माना जा सकता. 

इस निरीक्षण के साथ न्यायमूर्ति अविनाश घारोटे की खंडपीठ ने नागपुर सत्र न्यायालय और जेएमएफसी न्यायालय के उस मत को खारिज कर दिया है जिसमें निचली अदालतों ने माना था कि ‘प्रधानाध्यापक’ स्कूल के इंचार्ज होते है, लिहाजा स्कूल में बच्चों के साथ होने वाली इस प्रकार घटना के लिए वह जिम्मेदार होगें. हाईकोर्ट ने शहर के हुडकेश्वर स्थित सुयश कान्वेंट के मुख्याध्यापक अनुराग पांडे (38) को दोषमुक्त कर दिया है.

डांस टीचर ने की थी पिटाई 

30 नवंबर 2016 को स्कूल के डांस टीचर मनीष राऊत ने विद्यार्थियों की बेदम पिटाई कर दी थी. इससे 7वीं कक्षा की एक छात्रा को गंभीर चोटें आई थी. ऐसे में उसके पिता ने मामले की पुलिस में शिकायत कर दी थी. पुलिस ने डांस टीचर के खिलाफ भादवि धारा 324 के तहत मामला दर्ज किया. 

पुलिस को जांच में पता चला कि इस घटना के पूर्व भी कुछ पालकों ने डांस टीचर के बर्ताव को लेकर पांडे से शिकायत की थी लेकिन पांडे ने डांस टीचर पर कोई कार्रवाई नहीं की. ऐसे में पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट धारा 75 के तहत मुख्याध्यापक को भी मामले में आरोपी बनाया था.

जिम्मेदार नहीं माना जाएगा

हेडमास्टर के वकील तेजस देशपांडे ने कोर्ट में दलील दी कि घटना के वक्त वह मौके पर उपस्थित नहीं थे और ना ही विद्यार्थियों को पीटने की उनकी मंशा थी. निचली अदालतों ने इस बात को महत्व नहीं दिया था. 

इस पर न्यायमूर्ति घारोटे ने माना कि घटना के वक्त बच्चों का असली ‘इंचार्ज’ डांस टीचर था. मुख्याध्यापक ना तो मौके पर था और ना ही बच्चों के बयान में उनके खिलाफ कोई शिकायत है. ऐसे में इस प्रकरण में मुख्याध्यापक पर मुकदमा चलाना सही नहीं है.

टॅग्स :नागपुरबॉम्बे हाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटकेराष्ट्रतेज-राष्ट्रप्राण-राष्ट्रध्वज!, विदर्भ के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज को मुख्यमंत्री ने राष्ट्र को किया समर्पित, नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में लगाया गया भव्य तिरंगा, फोटो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष