लाइव न्यूज़ :

फ्री फायर गेम खेलते हुए नागपुर की लड़की को पटना के लड़के से हुआ प्यार, छपरा से हुई बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: July 8, 2022 17:32 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों फ्री फायर गेम खेलते हैं। गेम के जरिए ही दोनों की मुलाकात हुई और नंबर की एक्सचेंज हो गए। इसके बाद दोनों की फोन पर बात होने लगी। धीरे-धीरे बात बढ़कर प्यार तक पहुंच गई।

Open in App
ठळक मुद्देगेम के जरिए ही दोनों की मुलाकात हुई और नंबर की एक्सचेंज हो गएवादा निभाने की बारी आई तो लड़का सीधा पटना से नागपुर पहुंचालड़की को भगाकर पहले पटना और बाद में छपरा पहुंचा

पटना: ऑनलाइन गेम फ्री फायर खेलने के दौरान चढ़ी प्रेम की दीवानगी में नागपुर की रहने वाली नाबालिग लड़की छपरा स्टेशन से बरामद हुई है। नागपुर से आई पुलिस की टीम को जीआरपी ने लड़की को उसके हवाले कर दिया है। दरअसल, फ्री फायर गेम खेलते हुए पटना के एक लड़के को नागपुर की रहने वाली लड़की से प्यार हो गया। उनका प्यार इतना परवान चढ़ गया कि दोनों ने भागने का फैसला कर लिया। फिर क्या था, लड़का सीधा पटना से नागपुर पहुंच गया और वहां से प्रेमिका को भगाकर पहले पटना और बाद में छपरा पहुंच गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों फ्री फायर गेम खेलते हैं। गेम के जरिए ही दोनों की मुलाकात हुई और नंबर की एक्सचेंज हो गए। इसके बाद दोनों की फोन पर बात होने लगी। धीरे-धीरे बात बढ़कर प्यार तक पहुंच गई। एक दूसरे के प्यार में दोनों इतने अंधे हो गए कि जिंदगीभर साथ रहने का वादा कर लिया। अब वादा निभाने की बारी आई तो लड़का सीधा पटना से नागपुर पहुंच गया और वहां से उसे भगाकर पहले पटना और बाद में छपरा पहुंच गया। 

कहा जा रहा है कि लड़की के घर से गायब होने जाने पर परिजनों ने अपहरण का केस दर्ज करवा दिया। पुलिस मामले की जांच करने लगी। घरवालों को पहले से ही इस लडके पर शक था। उन्होंने फोटो पुलिस को भेजी। नागपुर पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की तो छपरा की मिली। नागपुर पुलिस ने छपरा जंक्शन पर आरपीएफ से संपर्क किया। 

आरपीएफ ने दोनों की तलाश शुरू की तो स्टेशन पर ही घूमते मिल गए। दोनों को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया और कानूनी कार्रवाई के बाद नागपुर से आई पुलिस को सौंप दिया। उधर, लड़की की बरामदगी की सूचना पर नागपुर से आई पुलिस को जीआरपी ने दोनों को सौंप दिया। पुलिस दोनों क लेकर नागपुर रवाना हो गई है।

टॅग्स :पटनाबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप