लाइव न्यूज़ :

एक्सक्लूसिव: नागपुर में हरियाली के नाम पर वसूले पांच करोड़ रुपये, नहीं लगाया एक भी पौधा

By वसीम क़ुरैशी | Updated: September 6, 2019 09:37 IST

उद्यान विभाग को हस्तांतरित नहीं हुई निधि, नागरिकों को देना पड़ा अधिक संपत्ति कर

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सरकार की ओर से मनपा को 82 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।बीते साल से अब तक मनपा ने संपत्ति कर में वृक्ष कर के नाम पर करीब 5 करोड़ रुपये जमा किए हैं।

बीते साल से अब तक मनपा ने संपत्ति कर में वृक्ष कर के नाम पर करीब 5 करोड़ रुपये जमा किए हैं। इस कर की वजह से भी नागरिकों को अधिक संपत्ति कर अदा करना पड़ा है। यह कुल संपत्ति कर का एक प्रतिशत होता है। इतनी बड़ी रकम वसूलने के बाद हैरत की बात तो ये है कि इसके माध्यम से एक रुपये का एक पौधा भी कहीं नहीं लगाया गया है।

अप्रैल 2018 से संपत्ति कर में वृक्ष कर की वसूली की जा रही है। 2018-19 में संपत्ति कर में वृक्ष कर से 3 करोड़ 48 लाख 85 हजार रुपये की आवक हुई। वहीं अप्रैल 2019 से जुलाई 2019 तक 1 करोड़ 15 लाख 17 हजार रुपये वसूले गए। इसके बाद सितंबर तक के आंकड़े नहीं मिल पाए हैं। हालांकि बताया गया है कि इस कर की 5 करोड़ या इससे अधिक की वसूली हो गई होगी।

राज्य सरकार की ओर से मनपा को 82 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। ये लक्ष्य की अभी पूर्ति नहीं हो पाई है और टारगेट सितंबर तक ही पूरा करना है। इसके तहत मनपा कार्यालय परिसर, रोड साइड, मनपा के मैदान, उद्यान, सार्वजनिक स्थान आदि जगहों पर पौधे लगाने हैं।

इन पौधों में कड़ू, नीम, काजू, जामुन, पीपल, शीशम आदि के पौधे हैं। हैरत की बात तो ये है कि शहर में मनपा जोन कार्यालय व मनपा उद्यान में नए पेड़ों का अभाव दिखाई दे रहा है। मिसाल के तौर पर आसीनगर जोन से सटे मनपा के मैदान में कहीं कोई पौधारोपण दिखाई नहीं दे रहा है।

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए