लाइव न्यूज़ :

नागपुर: दो कारखानों में लगी आग, हुआ लाखों का नुकसान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 19, 2018 13:48 IST

नागपुर के दो कारखानों में गुरुवार को आग लग गई है। खबर के मुताबिक ये आग नागपुर शहर के कामठी रोड पर स्थित दो अलग -अलग कारखानों में लगी है।

Open in App

नागपुर, 19 जुलाई : नागपुर के दो कारखानों में गुरुवार को आग लग गई है। खबर के मुताबिक ये आग नागपुर शहर के कामठी रोड पर स्थित दो अलग -अलग कारखानों में लगी है।

दो कारखानों में आग लगने की घटना में लाखों की क्षति हुई है। कहा जा रहा है आग लगनी की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची। दमकल कर्मियों के समय पर पहुंचकर कार्रवाई करने से बड़ा हादसा टल गया है।

वहीं, प्राप्त जानकारी अनुसार उत्पलवाड़ी पुलिया के समीप की कृषि मित्र इंडस्ट्रिज में आग लगी थी। ये घटना सुबह 8 बजे के आस पास की बताई जा रही है। इस घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत दमकल के 10 वाहनों को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया था।

इसमें प्लास्टिक दाना मटेरियल, प्लास्टिक पाइप, ट्रक के टायर, वर्कशॉप मटेरियल जल गया। दूसरी ओर समीप के ही अन्य कारखाने में भी आग लगने की जानकारी है। एमएस पुनिया कोल रोडलाइन्स के इस कारखाने में ट्रक के इंजन, टायर और वर्कशॉप का सामना जल गया। 

जबकि अभी इस बात का पता नहीं लग पाया है कि ये हादसा किस कारण से हुआ है और इसमें कितना नुकसान हुआ है केवल कयास लगाया गया है कि लाखों का नुकसान हुआ है।

टॅग्स :महाराष्ट्रभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए