लाइव न्यूज़ :

स्पेशल ट्रेनों के अभाव में लटक रहे पार्सल, दिल्ली-चेन्नई रूट पर अधिक दिक्कत, लोग परेशान

By आनंद शर्मा | Updated: January 19, 2021 14:45 IST

पार्सल स्पेशल ट्रेन के नाम पर केवल निजामुद्दीन-रेनीगुंटा ट्रेन ही चलाई जा रही है. इस ट्रेन से बड़े पैमाने पर पार्सल आते हैं. ट्रेन का हॉल्ट टाइम महज 10 मिनट का होने से सभी पार्सल की अनलोडिंग/लोडिंग संभव नहीं हो पाती है.

Open in App
ठळक मुद्दे गिनती की ट्रेनें जैसे जीटी एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस आदि ही चल रही हैं. कोविड महामारी के चलते वर्तमान में औसतन 40-45 ट्रेनें ही नागपुर से गुजर रही हैं.ट्रेनों के एसएलआर के दरवाजे और सील खुलने में कभी-कभी इतना वक्त लग जाता है कि ट्रेन के रवाना होने का समय हो जाता है.

नागपुर: कोविड लॉकडाउन के वक्त भले ही ट्रेनों के पहिये कुछ दिनों के लिए थम गए थे, लेकिन अनलॉक प्रक्रिया में अब धीरे-धीरे ट्रेनों की संख्या बढ़ने लगी है.

इसी के साथ ट्रेन से पार्सल भेजने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है. हालांकि, सामान्य दिनों की तुलना में कोविड काल यानी वर्तमान में ट्रेनों की संख्या काफी कम होने से यह पार्सल अब संबंधित रेलवे स्टेशनों/पार्सल कार्यालयों में लटक रहे हैं. इससे पार्सल बुक कराने वालों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. बावजूद इसके रेल प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है.

वह इस बात से ही खुश है कि उसका अप्रैल से दिसंबर 2020 तक का पार्सल लोडिंग एवं अर्निंग टारगेट लगभग पूरा हो गया है. आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर से चारों दिशाओं जैसे दिल्ली, चेन्नई, मुंबई और हावड़ा के लिए ट्रेनें गुजरती हैं. कोविड महामारी के पूर्व तक नागपुर रेलवे स्टेशन से रोजाना औसतन 100 ट्रेनों से पार्सल भेजे जाते थे.

लेकिन कोविड महामारी के चलते वर्तमान में औसतन 40-45 ट्रेनें ही नागपुर से गुजर रही हैं. इनमें मूलत: नागपुर से चलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं. इसमें भी दिल्ली-चैन्नई रेल मार्ग पर गिनती की ट्रेनें जैसे जीटी एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस आदि ही चल रही हैं.

पार्सल स्पेशल ट्रेन के नाम पर केवल निजामुद्दीन-रेनीगुंटा ट्रेन ही चलाई जा रही है

पार्सल स्पेशल ट्रेन के नाम पर केवल निजामुद्दीन-रेनीगुंटा ट्रेन ही चलाई जा रही है. इस ट्रेन से बड़े पैमाने पर पार्सल आते हैं. ट्रेन का हॉल्ट टाइम महज 10 मिनट का होने से सभी पार्सल की अनलोडिंग/लोडिंग संभव नहीं हो पाती है. इससे यह पार्सल रेलवे के पार्सल कार्यालय में पड़े रहते हैं.

अन्य यात्री ट्रेनों के एसएलआर के दरवाजे और सील खुलने में कभी-कभी इतना वक्त लग जाता है कि ट्रेन के रवाना होने का समय हो जाता है. इससे भी पार्सल की लोडिंग/अनलोडिंग नहीं हो पाती है. बॉक्स चार्जशीट के डर से जल्दी लगा रहे सील पार्सल स्पेशल ट्रेन हो या यात्री ट्रेन की एसएलआर बोगी, इनमें पार्सल चढ़ाने या उतारने में कुछ वक्त लगता है.

ट्रेनों को सही समय पर चलाने पर रेलवे बोर्ड की ओर से जोर दिया जा रहा

चूंकि ट्रेनों को सही समय पर चलाने पर रेलवे बोर्ड की ओर से जोर दिया जा रहा है, ऐसे में पार्सल की लोडिंग/अनलोडिंग के लिए ट्रेन को कुछ मिनट के लिए रोकने पर संबंधित रेल कर्मचारियों को चार्जशीट दी जा रही है. चार्जशीट के डर से रेलवे स्टाफ पार्सल की लोडिंग/अनलोडिंग हुई हो या नहीं, ट्रेन के रवाना होने के कुछ मिनट पहले ही पार्सल बोगी पर सील लगाकर ट्रेन को भेज देते हैं.

इससे भी रेलवे पार्सल कार्यालय में पार्सल लटके रहते हैं. बॉक्स मुंबई-हावड़ा रूट पर समस्या कम मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर दो पार्सल स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं. इनमें मुंबई-हावड़ा और हावड़ा-पोरबंदर पार्सल स्पेशल ट्रेनों का समावेश है. इसके अलावा अन्य ट्रेनों से भी पार्सल भेजे जा रहे हैं.

आधिकारिक सूत्रों का दावा है कि इस रूट पर पार्सल समय पर भेजने में कोई खास दिक्कत महसूस नहीं हो रही है. हालांकि, नागपुर-अहमदाबाद प्रेरणा एक्सप्रेस के नहीं चलने से इस रूट के कुछ पार्सल लटक रहे हैं. बॉक्स पार्सल चार्ज को लेकर असमंजस रेलवे के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि रेलवे पार्सल चार्ज का रेट बढ़ने के बजाय पहले से औसतन 25-30 फीसदी कम हुआ है.

पार्सल स्पेशल ट्रेनों के रेट भी कम हैं. वहीं, बाइक का पार्सल बुक कराने आने वाले कुछ लोगों ने कहा कि रेट पहले से बढ़ गए हैं. ऐसी सूरत में पार्सल चार्ज बढ़ा है या नहीं, इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

टॅग्स :भारतीय रेलनागपुरकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप