लाइव न्यूज़ :

जमीन विवाद से गैंगवार, प्लॉट एक, दो लोगों को बेचा, दोनों ने किया कब्जा, जमकर मारपीट, 5 घायल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 12, 2021 21:07 IST

नागपुर के अंबाझरी थाने के तहत पांढराबोड़ी बस्ती में कई लोग घायल हो गए. विवादित प्लॉट करीब दो हजार वर्ग फुट का है. उसकी मूल मालिक एक वृद्धा थी जिसकी मृत्यु हो गई है.

Open in App
ठळक मुद्देवृद्धा ने परिसर के अपराधी युवक को प्लॉट बेचा था. युवक किसी समय हत्या और फायरिंग की घटनाओं में लिप्त रहा है. हंगामा करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक थी.

नागपुरः अंबाझरी थाने के तहत पांढराबोड़ी बस्ती में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच गैंगवार भड़कने की आशंका बनी हुई है.

कुछ दिन पहले दोनों गुट में जमकर मारपीट भी हुई जिसमें पांच लोगों को चोट आने का पता चला है. विवादित जमीन की कीमत करोड़ों में होने से किसी भी वक्त बड़ी वारदात होने की आशंका हो गई है. मामला यूं है कि विवादित प्लॉट करीब दो हजार वर्ग फुट का है. उसकी मूल मालिक एक वृद्धा थी जिसकी मृत्यु हो गई है.

बताया जाता है कि वृद्धा ने परिसर के अपराधी युवक को प्लॉट बेचा था. यह युवक किसी समय हत्या और फायरिंग की घटनाओं में लिप्त रहा है. हालांकि कुछ समय से वह आपराधिक जगत से कट गया है. हाल ही में उसने प्लॉट पर शेड का निर्माण किया. इसका पता चलते ही मध्य नागपुर के कुछ दबंग वहां पहुंच गए.

हंगामा करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक थी

वे प्लॉट खरीदने का दावा करते हुए हंगामा मचाने लगे. हंगामा करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक थी. वे मारपीट करती हुईं नया विवाद खड़ा करने लगीं. यह देखकर पांढराबोड़ी का अपराधी और उसके साथी वहां से भाग खड़े हुए. मध्य नागपुर से आईं महिलाएं पहले से बने शेड को तोड़कर प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास करने लगीं.

इसी बीच अपराधी के परिवार की महिलाएं भी वहां पहुंच गईं. उन्होंने प्लॉट कब्जाने का प्रयास कर रहीं महिलाओं को रोकने का प्रयास किया. इसके बाद दोनों गुट के बीच जमकर मारपीट हो गई. उन्होंने एक-दूसरे की बेदम पिटाई कर दी. इसमें पांच महिलाओं को चोट आ गई. यह मामला अंबाझरी पुलिस के पास भी पहुंचा.

दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर अदालत से मदद मांगने की सलाह दी

पुलिस ने दोनों पक्ष के दस्तावेजों की जांच की. दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर अदालत से मदद मांगने की सलाह दी. बताया जाता है कि इस प्रकरण में जबलपुर के एक गैंगस्टर ने भी पांढराबोड़ी के अपराधी को फोन कर धमकाया था. उसने कब्जा खाली नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी. प्लॉट की खरीदी के दस्तावेज होने से उसके हटने से इनकार कर दिया.

जिसके बाद से तनाव बढ़ा हुआ है. विवादित प्लॉट की कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जाती है. दोनों ही गुट पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है. बताया जाता है कि दोनों ने प्लॉट के आधे हिस्से में कब्जा किया हुआ है. इस वजह से किसी भी वक्त वहां खून-खराबा होने की आशंका बनी हुई है. इससे परिसर के लोग भी दहशत में है.

हमेशा चर्चा में रहा है परिसरः खूनी संघर्ष को लेकर पांढराबोड़ी बस्ती हमेशा ही चर्चा में रही है. यहां कई बार गैंगवार के चलते हत्या की घटनाएं हुई हैं. इसीलिए परिसर में चौकी भी बनाई गई है. कई मौकों पर तो चौकी के पास ही गंभीर घटनाएं हुई हैं. कई पेशेवर अपराधी पांढराबोड़ी बस्ती में रहते हैं. ताजा जमीन विवाद को लेकर पुलिस सतर्क है. लेकिन जिस तरह मामले को हल्के से लिया जा रहा है, वह किसी भी वक्त परेशानी का सबब बन सकता है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर