लाइव न्यूज़ :

न्यायमूर्ति पुष्पा गनेडीवाला के इस्तीफे से नागपुर के विधि वर्ग में नाराजगी, वकीलों ने कहा- ये 'काला दिन' है

By सौरभ खेकडे | Updated: February 11, 2022 20:08 IST

बंबई हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ की न्यायमूर्ति पुष्पा गनेडीवाला के इस्तीफे को कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि इससे निचली अदालतों में गलत संदेश जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देन्यायमूर्ति पुष्पा गनेडीवाला के इस्तीफे पर नाराजगी, वकीलों ने कहा कि निचली अदालतों में गलत संदेश जाएगा।न्यायमूर्ति पुष्पा गनेडीवाला को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन नागपुर के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों ने विदाई दी।

नागपुर: बंबई हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ की न्यायमूर्ति पुष्पा गनेडीवाला के इस्तीफे के बाद नागपुर के विधि वर्ग में नाराजगी व्याप्त है. शुक्रवार से ही न्यायमूर्ति गनेडीवाला ने काम बंद कर दिया. वरिष्ठ अधिवक्ताओं के अनुसार न्यायपालिका ने जिस तरह इस पूरे प्रकरण को हैंडल किया, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. वकीलों ने शुक्रवार के दिन को एक स्वर में काला दिन करार दिया है. 

बताया जा रहा है कि नागपुर खंडपीठ के इतिहास में यह तीसरा मामला है जब किसी अतिरिक्त जज का कार्यकाल नहीं बढ़ाया गया. वकीलों के अनुसार इस प्रकरण से निचली अदालतों के लिए एक नकारात्मक संदेश गया है. खास कर पॉक्सो के मामले में कोई भी कनिष्ठ अदालत आरोपी को जमानत या निर्दोष बरी करने से हिचकने लगेगी. इससे न्यायदान की प्रक्रिया बाधित होगी.

वकीलों ने बताया इसे काला दिन 

वरिष्ठ अधिवक्ता मुकेश समर्थ ने शुक्रवार के दिन को काला दिन करार दिया है. उन्होंने कहा कि न्या. गनेडीवाला के पास आगे 10 साल का करियर था. उन्हें एक होनहार और हिम्मत वाली जज के रूप में पहचाना जाता था. केवल एक फैसले के कारण किसी जज का करियर खराब करना सही नहीं है. उनके विवादित फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने पलट दिया था. ऐसे कई फैसले होते है जिन्हें ऊपरी अदालत सुधार देती है. उन्हें जो एक अतिरिक्त वर्ष दिया गया था, उसमें उनके खिलाफ कोई भी बात नहीं थी. 

न्यायमूर्ति पुष्पा गनेडीवाला को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन नागपुर के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों ने दी विदाई

वहीं अधिवक्ता श्रीरंग भंडारकर ने कहा न्या.गनेडीवाला का कार्यकाल आगे न बढ़ाना एक दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है. ऐसे कोई भी जज नहीं होंगे जिनसे गलतियां नहीं हुई होगी. खास बात यह है कि जब तक कोई जज प्रोबेशन पीरियड में है, तो उसमें हुई भूल-चूक को ऊपरी अदालत को सुधारना चाहिए. न्यायपालिका में ऐसा नियम ही बनाना चाहिए. एक अच्छी जज को एक फैसले के कारण पूरा करियर खराब करना बहुत गलत बात है. 

इसी तरह हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष अतुल पांडे ने भी कहा कि न्यायपालिका ने एक होनहार जज खो दिया. उन्होंने कहा कि वे न्या.गनेडीवाला के भविष्य की उज्जवल कामना करते हैं.

टॅग्स :नागपुरबॉम्बे हाई कोर्टसुप्रीम कोर्टमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप