लाइव न्यूज़ :

नागपुरः छत्रपति शिवाजी महाराज आज के आदर्श हैं, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- कार्य लोग और राष्ट्र दोनों के लिए अनुकरणीय 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2025 21:11 IST

Nagpur: नागपुर में मराठा शासकों पर कई पुस्तकें लिख चुके दिवंगत सुमंत टेकाडे की किताब ‘युगंधर शिवराय’ के विमोचन के बाद यह टिप्पणी की।

Open in App
ठळक मुद्दे हनुमान को पौराणिक युग का और शिवाजी महाराज को आधुनिक युग का ‘आदर्श’ बताया था।देश में मुगल आक्रमण सहित अन्य आक्रमणों के चक्र को रोक दिया था।मुख्यमंत्री योगी का काफिला पूर्वाह्न 11 बजे नेहरू नगर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचा।

Nagpur: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज आज के आदर्श हैं और उनके कार्य लोगों और राष्ट्र, दोनों के लिए अनुकरणीय हैं। भागवत ने नागपुर में मराठा शासकों पर कई पुस्तकें लिख चुके दिवंगत सुमंत टेकाडे की किताब ‘युगंधर शिवराय’ के विमोचन के बाद यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा कि केशव हेडगेवार, माधवराव गोलवलकर और बालासाहेब देवरस जैसे संघ नेताओं ने हनुमान को पौराणिक युग का और शिवाजी महाराज को आधुनिक युग का ‘आदर्श’ बताया था। भागवत ने कहा कि शिवाजी महाराज को ‘युगपुरुष’ कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने देश में मुगल आक्रमण सहित अन्य आक्रमणों के चक्र को रोक दिया था।

गाजियाबाद में आरएसएस और भाजपा की समन्वय बैठक में शामिल हुए योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की समन्वय बैठक में शामिल हुए। आरएसएस के सूत्रों ने यह जानकारी दी। समन्वय बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी का काफिला पूर्वाह्न 11 बजे नेहरू नगर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचा।

बैठक में भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख भूपेंद्र चौधरी भी शामिल हुए। आरएसएस के एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि इस तरह की बैठकें अलग-अलग जगहों पर नियमित रूप से होती रहती हैं। मुख्यमंत्री की आरएसएस नेतृत्व के साथ बैठक के एजेंडे के बारे में आरएसएस या भाजपा नेताओं की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी।

बैठक में केवल संघ और भाजपा के राज्य स्तरीय नेता ही शामिल हुए। यहां तक ​​कि स्थानीय पदाधिकारियों को भी बैठक में शामिल होने की अनुमति नहीं थी। बैठक स्थल पर पहुंचने से पहले कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रमुख चौधरी का सड़क पर स्वागत किया। शिशु मंदिर की ओर जाने वाले सभी रास्ते यातायात के लिए बंद कर दिए गए थे। योगी की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्रमोहन भागवतआरएसएसBJPछत्रपति शिवाजीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत