लाइव न्यूज़ :

नागपुर में व्यापारी ने अपनी ही गाड़ी में बैठे परिवार को किया आग के हवाले, खुद भी दे दी जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2022 11:51 IST

नागपुर में एक व्यापारी ने पहले अपनी गाड़ी को आग के हवाले किया जिसमें उसके परिवार वाले मौजूद थे। उसके बाद वो खुद भी जलती हुई गाड़ी में बैठ गया। व्यापारी की मौत हो गई। 

Open in App
ठळक मुद्देव्यापारी की पत्नी और बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है उनका इलाज जारी है। पुलिस को मिले नोट में व्यापारी के आर्थिक हालात खराब होने की बात कही गई है।

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक व्यापारी ने खुद अपनी जान ले ली। उसने अपनी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। जिस वक्त उसने गाड़ी में आग लगाई उसके परिवार वाले गाड़ी में ही थे। उसके बाद व्यापारी खुद भी जलती हुई गाड़ी में बैठ गया।

व्यापारी की मौत हो गई है। हालांकि गाड़ी में बैठे परिवार वालों ने बामुश्किल गाड़ी के दरवाजे खोले और खुद को बचाया। फिलहाल वो अस्पताल में भर्ती है। घटना वाली जगह पर पुलिस को एक नोट मिला है। बताया जा रहा है कि इस नोट में व्यापारी ने इस बात का जिक्र किया है कि आर्थिक हालात खराब होने के चलते वो अपनी और अपने परिवार की जान लेने पर मजबूर है। 

व्यापारी ने अपनी गाड़ी को किया आग के हवाले 

व्यापारी की पहचान 63 साल के रामराज भटट् के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक रामराज अपने परिवार को ये कहकर गाड़ी में बाहर लेकर आया कि वो लोग एक होटल में खाना खाने जा रहे हैं। हालांकि कुछ ही दूरी पर रामराज ने गाड़ी रोकी और बाहर निकल कर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया। उसके बाद वो खुद भी जलती गाड़ी में बैठ गया। 

गाड़ी में मौजूद था रामराज का परिवार

बताया जा रहा है कि रामराज की पत्नी और बेटे ने जैसे तैस गाड़ी का दरवाजा खोला और बाहर निकल गए लेकिन दोनों बुरी तरह झुलस गए हैं। दोनों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर हैं। वहीं रामराज की मौत हो गई।

बता दें कि जलती हुई गाड़ी की भयानक तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें बैठे रामराज और उनका परिवार जल रहा था। पुलिस के मुताबिक उन्हे एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें व्यापारी ने इस बात का जिक्र किया है कि उसने ये कदम आर्थिक हालात खराब होने के चलते उठाया। 

टॅग्स :महाराष्ट्रनागपुरअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?